चुनावों में गर्म कासनिया का अवैध होटल निर्माण.कांग्रेस नेताओं में नहीं हिम्मत!
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 अगस्त 2026.
नगरपालिका चुनावों में कासनिया के अवैध बनाए जा रहे होटल और कांग्रेस नेताओं में निर्माण रुकवाने की हिम्मत नहीं होने की चर्चा गर्म है। कांग्रेस के सूरतगढ़ विधायक डुंगरराम गेदर,ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया व किसी नेता में हिम्मत नहीं होने की चर्चा नगरपालिका चुनाव में होने से आम जनता में यह संदेश फैल रहा है कि कांग्रेस कमजोर है।
* पूजा शर्मा ईओ थी तब सवाल किया गया था कि उक्त होटल अवैध बनाया जा रहा है। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं स्वीकृति है, दो मंजिल की। साथ में यह भी बताया कि होटल संदीपकासनिया बनवा रहा है। ईओ पूजा शर्मा को कहा गया कि होटल दो मंजिल से अधिक ऊंचा बन रहा है और अंडरग्राउंड निर्माण भी हुआ है, तब उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड की परमिशन तो नहीं है, वह बीकानेर उपनिदेशक कार्यालय से मिलती है।
👍 इस होटल के अवैध निर्माण की शिकायते व समाचार मीडिया में आने पर भी नगरपालिका ईओ गणपतराम द्वारा निर्माण बंद करवा कर होटल सीज नहीं किया गया है।
👍 नगरपालिका चुनाव की गहमागहमी और हर ओर अवैध होटल निर्माण का आम लोगों को मालुम होने के बावजूद विधायक डुंगरराम गेदर किसी कमजोरी के कारण उच्च अधिकारियों, जिला प्रशासन को शिकायत नहीं कर रहे। आम लोगों का मानना है कि विधायक शिकायत करे तो ईओ और प्रशासक को तुरंत ताले लगाने पड़ेंगे।०0०