सूरतगढ़: भाजपा की सूची जयपुर की स्वीकृति को भेजी. बगावत के डर से जयपुर को भेजी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 31 अगस्त 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक होने के दो घंटे बाद तक भाजपा की सूची सार्वजनिक नहीं होने से यहां अनेक सवाल उठने लगे हैं कि भाजपा सूची सार्वजनिक करने से डर रही है कि नामों पर विरोध हो सकता है। जबकि नामों के आभास और भनक पड़ते ही 30 अगस्त से विरोध के स्वर उठने लग चुके हैं।
* भाजपा के जिला प्रभारी दशरथसिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान सूची जारी करते और अब सार्वजनिक होने में देरी से लोग इन पर निशाना साध रहे हैं। सूची निर्वाचन अधिकारी को यहां सौंप दी गई, फिर सार्वजनिक करने में कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए।
👍 भाजपा की प्रत्याशी सूची को लेकर बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है। पार्टी ने दोपहर करीब 2:30 बजे अधिकृत प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी थी। लेकिन इसके बाद भी तीन घंटों तक सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया। सवाल सीधा है—जब सूची तय है, निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी गई है तो फिर भाजपा उसे जनता और मीडिया से छिपा क्यों रही है? आखिर डर किस बात का है?
इधर कांग्रेस ने अपने सभी 45 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी को सौंपने के साथ ही मीडिया को उपलब्ध करवा दी। कांग्रेस की ओर से जहां चुनावी तस्वीर साफ करने में कोई देर नहीं की गई, वहीं भाजपा की सूची पर रहस्य का पर्दा डाल दिया गया।
सबसे हैरान करने वाली बात तो यह रही कि सूची को लेकर जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेताओं से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन उठाने की बजाय कई नेता ‘मौन’ हो गए। मीडिया के सवालों से बचने की यह कोशिश अब खुद भाजपा के लिए नए सवाल खड़े कर रही है। भाजपा आखिर किस ‘तूफान’ से बचने की कोशिश कर रही है?
सूत्रानुसार भाजपा की सूची जयपुर की नजरों में डाली जाने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। पहले ऐसे ही समाचार थे। सूरतगढ़ में कोई विरोध हो तो कहा जा सके कि जयपुर से यस होने के बाद मीडिया को दी गई। ०0०