शनिवार, 29 अगस्त 2026

निर्वाचन अधिकारी को दी जाने वाली सूची अधिकृत सूची होगी. प्रत्याशियों को मौखिक फोनिक तैयारी करो खेल बन जाएगा..

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

(29 अगस्त 2026)

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में राजनैतिक पार्टियों ने मौखिक, फोनिक कहा कि तुम्हारी टिकट पक्की है, तैयारी करो के बावजूद नाम कटना,बदलाव होना खेला होगा। ये कथन पूर्ण पक्के नहीं। निर्वाचन अधिकारी को दी जाने वाली सूची अधिकृत सूची होगी। 

* पार्टी ने मौखिक या फोनिक कह दिया कि तुम्हारा नाम है तैयारी करो। बाद में पता चला कि उक्त जीत नहीं सकता, विरोध से परिणाम परिवर्तन होगा पार्टी की शतप्रतिशत हार होगी तब अचानक नाम बदल जाने का ओप्शन पार्टी के पास होगा। पार्टी नया नाम तय कर लेगी और वह निर्वाचन अधिकारी को दी जाने वाली सूची में जोड़ देगी। कार्यकर्ता को तो मौखिक और फोन पर कहा था,और नाम बदल जाने पर वह किसके सामने कहेगा कि इस तरह से उसके साथ धोखा सा हो गया है। पार्टी की तरफ से कहा जाएगा तुम्हारा जबरदस्त विरोध है, सीट नहीं निकाल सकोगे तब वह कैसे प्रमाणित करेगा कि सीट निकाल देगा।

* इस प्रकार से बदलाव होने की आशंका प्रबल है। भाजपा और कांग्रेस ने जिन तरीकों से प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं उन पर जबरदस्त विरोध हो रहे हैं। नाम बदले जा सकते हैं, यह सभी के ध्यान में होना चाहिए।

०0०





 

  

यह ब्लॉग खोजें