सोमवार, 24 अगस्त 2026

कांग्रेस में चेयरमैन चेहरों में कौन महिला होगी? एक भी महिला का बैठक के मंच पर न होना कमजोरी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 अगस्त 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ में इस बार चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है और ऐसी प्रमाणिक स्थिति में कांग्रेस की रविवार 23 अगस्त की बैठक के मंच पर एक भी महिला नेता कार्यकर्ता का न होना कमजोरी का संकेत है। कांग्रेस के सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया के वाट्सएप से मीडिया को मिले समाचार में मंच की फोटो में पुरूषों की भीड़ है और महिला एक भी नहीं। इस हालात पर मालुम हुआ कि एक महिला कुछ मिनटों के लिए मंच पर जरूर रही। कांग्रेस के पास चेयरमैन पद के लिए चेहरे होते तो वे मंच पर जरूर होते व संबोधन भी होता। 

* विधायक डुंगरराम गेदर का बैठक में भाषण था लेकिन उसमें भी कोई ईशारा नहीं था। हो सकता है कि गेदर ने किसी परिवार को चेयरमैन पद के लिए किसी नेता को कह रखा हो। 

* सूत्रानुसार वलीमोहम्मदपरिवार  व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल कुरैशी परिवारों में से कोई महिला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हो सकती है। वलीमोहम्मद के पुराने निवास स्थान के वार्ड में वलीमोहम्मद की पत्नी की चर्चा जोरों पर है। सूत्रानुसार जो चर्चा चल रही है उसमें दम है। हमारी इस बाबत 24 अगस्त को टेलिफोनिक बात भी हुई है।

 * आरक्षण से पहले दो वरिष्ठ पत्रकारों से लम्बी बातचीत में वलीमोहम्मद ने कहा था कि मौका मिला तो शहर की सुनियोजित कायापलट कर चमन सुंदर विकसित रूप दिया जाएगा। 

* अभी विधायक डुंगरराम गेदर की केवल हां ही होनी है। यदि कोई अन्य परिवार भी है तो 25 अगस्त को होने वाली कांग्रेस की बैठक में कुछ साफ होगा कि कौन है कांग्रेस का चेहरा?

* कांग्रेस में गुटबाजी है या भूल होती है कि महत्वपूर्ण बैठकों की न्यूज विज्ञप्ति में सीनीयर लीडर बलराम वर्मा का नाम गायब होता है। 23 अगस्त रविवार की बैठक में बलराम वर्मा और ओबीसी के जिलाध्यक्ष राजाराम गोदारा मौजूद थे मगर समाचार में नाम नहीं थे। करणीप्रेस में फोटो देखकर नाम जोड़े गये।०0०





यह ब्लॉग खोजें