गुरुवार, 20 अगस्त 2026

सूरतगढ़: अध्यक्ष दावेदार चक्कर घिनी.चेयरमैनी घर में रहे। भटकाव।


 

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 20 अगस्त 2026. चेयरमैन बनने के सपने हवा हो गये जब पद महिला के लिए हो गया। लड़ाकू सभी बेचारे हो गये। 
* जो महिलाएं पार्षद चुनाव लड़ती फिर अध्यक्ष का,लेकिन उनके वार्ड आरक्षित हो गये। अब वे दूसरे सेफ वार्ड की तलाश में भटक रही है कि उनको दूसरे वार्ड में पार्षद चुनाव लड़ने आमंत्रण मिल जाए लेकिन ऐसा सहयोग देने को एक दो जने तैयार होते हैं और मालुम पड़ता है कि वार्ड की ही महिला चुनाव में खड़ी होगी। 
पद का मोह छूटता नहीं। घर में नहीं बैठेंगे। दूसरी महिला के लिए खुद चुनाव लड़ने की ईच्छा छोड़ कर दूसरी महिला के सहयोग में लग सकने का भी सोचना चाहिए। पार्टी में अनेक नये उत्साही चेहरे हैं, उनको आगे बढाने का भी ध्येय होना चाहिए।
अब बात उन पुरूषों की जो पुरूष के बजाय महिला सीट हो जाने के कारण अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने को तैयारियों में लगे हैं चाहे पत्नी को इस पद पर काम करने का थ्योरिटिकल ज्ञान भी ना हो,बस चेयरमैनी घर में रहनी चाहिए।०0०





यह ब्लॉग खोजें