सूरतगढ़:जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस बोर्ड बनाएगी-डुंगरराम गेदर की घोषणा.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 23 अगस्त 2026
नगरपालिका चुनाव को लेकर विधायक डूंगर राम गेदर की अध्यक्षता में महाराजा पैलेस सूरतगढ़ में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
विधायक ने कहा कि सूरतगढ़ शहर के विकास के लिए ईमानदार, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त नगरपालिका बोर्ड जरूरी है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस बोर्ड बनाएगी।
विधायक डूंगर राम गेदर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आमजन को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में विफल रही है। स्कूलों के हालात खराब हैं तथा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का भी बुरा हाल है।
पूर्व विधायक राजेंद्र भादू ने कहा कि सूरतगढ़ के विकास के लिए मजबूत और जवाबदेह नगरपालिका बोर्ड की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विकास के विजन को पहुंचाएं तथा शहरहित में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए मेहनत करें।
ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि इस बार शहर के विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाया जाएगा। चुनाव में हुई देरी के कारण शहर के कई विकास कार्य ठप पड़े थे, जिन्हें कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद ईमानदारी और प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल कुरैशी ,राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, संभाग प्रतिनिधि अमित कड़वासरा, पूर्व पार्षद हरीश सेखसरिया,शहर अध्यक्ष जेपी गहलोत एवं गगन विंडिंग ने विचार रखे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा,पूर्व पार्षद राजाराम गोदारा,मनदीप सिंह, बलवंत पंवार, बनवारी थोरी, योगेश मेघवाल, कृष्ण गोदारा, शिक्षा विद अनिल धानुका, एडवोकेट महफ़ूज़ आलम, राधा सोनी, पालाराम सैन एवं साहबराम छींपा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।०0०