ईओ पूजा शर्मा के घोटालों पर कासनिया, गेदर बोलें.24 घंटे.सूरतगढ़ में क्यों रखे हुए हैं?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 मार्च 2026.
नगरपालिका में अधीशाषी अधिकारी पूजा शर्मा के घोटाले भ्रष्टाचार, हर वार्ड गंदगी से पीड़ित और पट्टे नहीं देने के लगातार सशक्त आरोपों तस्वीरों समाचारों के बावजूद भाजपा में पावरफुल पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और विधायक डुंगरराम गेदर सूरतगढ़ शहर निवासियों को इग्नोर कर रहे हैं। शहर की दुर्दशा पर दोनों ही चुप हैं और सबसे बड़ा प्रश्न है कि बड़े बड़े घोटालों और भ्रष्टाचार, सरकारी आदेशों को ठुकराने वाली ईओ पूजा शर्मा को सूरतगढ़ से हटवाने के बजाय यहां क्यों रखे हुए हैं? यह मामूली बात नहीं है। पूजा शर्मा ने नियम विरुद्ध अपनी भाभी बबीता शर्मा का प्रमोशन किया और उसे सफाईकर्मी से जमादार बनाया। यह सबसे बड़ा प्रमाणित दस्तावेजी घोटाला है जिसमें अपनी भाभी को अनुचित लाभ दिया, सरकारी कोष को हानि पहुंचाई। इसके अलावा अनेक घोटाले हैं। सबसे बड़ा आरोप पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया पर है कि वे पूजा शर्मा को यहां से हटाना नहीं चाहते। आरोप है कि कासनिया के कारण पूजा शर्मा लगातार भ्रष्टाचार कर रही है। क्या कासनिया अपने बेटे संदीप कासनिया के कामों के कारण यहां ईओ पूजा को रखे हुए है। रामप्रताप कासनिया और संदीप कासनिया को सूरतगढ़ की जनता चाहिए या पूजा शर्मा सूरतगढ़ में ईओ पद पर चाहिए? कांग्रेस से सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर ईओ पूजा शर्मा को सूरतगढ़ में क्यों रखना चाहते हैं जो एक बार भी घोटालों पर नहीं बोले। डुंगरराम गेदर संदीप कासनिया के स्कूल विवेकानंद को जमीन दी जाने पर बोल रहे हैं और उसी बैठक में प्रमोशन वाले प्रस्ताव और बबीता शर्मा के प्रमोशन पर नहीं बोल रहे। ये दोनों ही पूजा शर्मा पर अपनी जबान नहीं खोलते हैं तो यह सब खुलासा होगा। इन नेताओं को शहरवासी नहीं चाहिए बल्कि ईओ पद पर पूजा शर्मा चाहिए।०0०



