मंगलवार, 4 अगस्त 2026

सूरतगढ़ ईओ पद:कानूनी लड़ाई शुरू:मनीष पारीक ने हाईकोर्ट से क्या प्रार्थना की है? लेटेस्ट रिपोर्ट.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 अगस्त 2026.अधिशासी अधिकारी मनीषकुमार पारीक ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में स्वयं को एपीओ किए जाने के डीएलबी आदेश के विरुद्ध याचिका पेश की है। पारीक ने डीएलबी आदेश को स्थगित करने की मांग की है। याचिका की अगली सुनवाई की तारीख 7 अगस्त 2026 दी गई है। मनीषकुमार पारीक की तरफ से याचिका एडवोकेट कुणाल उपाध्याय ने पेश की है। सरकार, नगरपालिका सूरतगढ़ और ईओ गणपतराम को पार्टी बनाया है।

सात अगस्त को शाम तक मालुम हो सकेगा कि उच्च न्यायालय याचिका पर आगे के लिए क्या कार्वाई करेगा।

👍 सूरतगढ़ के ईओ पद का इतिहास जानें।

* 20 फरवरी 2024 को ईओ पद पर पूजा शर्मा ने कार्य भार ग्रहण किया। 

* 10 जुलाई 2026 के तबादला आदेश में यहां ईओ पद पर मनीषकुमार पारीक को लगाया गया और पूजा शर्मा को एपीओ जयपुर निदेशालय कर दिया गया।

* 13 जुलाई 2026 को मनीषकुमार पारीक ने सूरतगढ़ में ईओ पद पर ड्युटी जोईन की और सफाई सुधार के लिए वार्डों में भ्रमण शुरू किया व दफ्तर में सीटिंग शुरू की। 

👍 (मनीषकुमार को सूरतगढ़ में लगाने में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल लेघा की डिजायर रही थी। पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया को राहुल लेघा का सक्रिय होना रास नहीं आया। कासनिया ने सारा जोर लगाया और नये आदेश हुए।)



*  30 जुलाई को डीएलबी शे सूरतगढ़ से मनीषकुमार पारीक को और ब्यावर से गणपतराम को एपीओ जयपुर निदेशालय किया।

* 31 जुलाई को गणपतराम को एपीओ से सूरतगढ़ अधिशासी अधिकारी पद पर लगाया।

* 1 अगस्त शनिवार शाम को गणपतराम ने अधिशासी अधिकारी  का पद भार ग्रहण किया।  

स्वायत्त शासन निदेशक जुईकर प्रतीक गणेशन के 31 जुलाई 2026 को एकल आदेशानुसार यहां नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गणपत राम पदस्थापित किए गये थे। 

* 3 अगस्त 2026 को मनीषकुमार पारीक की याचिका उच्च न्यायालय में पेश की गई।

( ईओ गणपतराम को भी कुछ खटका था। वे विभिन्न आदेश करने को टाल रहे थे।)०0०






यह ब्लॉग खोजें