बुधवार, 29 जुलाई 2026

सूरतगढ़:सफाई का तो एक ही आदेश हो,सफाई नहीं तो सख्त कार्वाई.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जुलाई 2026.

शहर के 45 वार्ड और उनकी सड़कें गलियां,नाले नालियां मौके पर पहुंच कर देखना अच्छा है लेकिन इसमें तो महीनों लग जाएंगे। 

* केवल एक ही आदेश हो कि जिस वार्ड में जिस जमादार व सफाईकर्मियों की ड्युटी है वे एटवंस ही  चुस्त होकर लग जाएं। 

इसमें एक दिन की भी छूट नहीं। सफाई नहीं तो वहां का जमादार व सफाई कर्मचारी पर सख्त कार्वाई। जमादार हर हालत में मौके पर निरीक्षण करे और रोजाना की रिपोर्ट दोपहर तक जरूर दे। इससे जो आलसी जमादार व सफाईकर्मी होंगे उनका एक ही दिन में मालुम हो जाएगा। 

* सफाई कर्मचारी व जमादार जो दफ्तरों में हैं उन्हें  फील्ड में लगाया जाए। असल में उनकी ड्युटी फील्ड में ही होती है व डीएलबी के आदेश हैं कि उनको सफाई के अलावा किसी अन्य कार्य पर नहीं लगाया जाए। यह हालत देखने और बदलने की ड्युटी अधिशाषी अधिकारी की है। 

* ईओ मनीषकुमार पारीक को यहां कार्य भार ग्रहण किए एक पखवाड़ा हो गया है तथा सफाई के मामले में एक ही आदेश की आवश्यकता है। हर जगह सफाई कर्मचारियों की ड्युटी लगी है तो हर दिन सफाई हो। सफाई कर्मचारियों का परिचय पत्र भी हो ताकि कोई दूसरा ड्युटी करे और असली कहीं और जगह उपस्थित रहे। पूर्व में ढील रही,मौके पर निरीक्षण नहीं हुआ तो वह पोल अब एक दिन भी नहीं चलनी चाहिए। हर कर्मचारी को यह मालुम होना चाहिए कि प्रशासन हैड बदल गया है। ०0०










यह ब्लॉग खोजें