गुरुवार, 23 जुलाई 2026

आजाद की जयंती मनाई.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 23 जुलाई 2026.

पंडित चंद्रशेखर आजाद की 121वीं जयंती आजाद चौक पर हर्षोल्लास के साथ बनाई गई। उपस्थित जनों ने चंद्रशेखर आजाद  अमर रहे साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारों से वातावरण को देशभक्तीमय बना दिया।

 इस अवसर पर क्रांतिकारी महावीर भोजक मदन ओझा कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में आजाद ने क्रांति के अग्रदूत के रूप में भूमिका निभाई। उस वक्त भी साम्राज्यवादी शासन व्यवस्था उनके अदम्य साहस एवं बेखौफ कार्रवाई से भयभीत थी। आज के देश में चल रहे माहौल में ऐसी देशभक्ति की जीवनी को युवा व छात्रों को पढ़नी चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए, जिसे पता चले कि यह आजादी देश की जनता ने कितनी बड़ी कुर्बानियां देकर प्राप्त की थी। इस अवसर पर दीनदयाल पांडीया अमित पारीक रमेश पारीक नौपाराम स्वामी महावीर पारीक रामचंद्र करणीदान मनीष कुमार सुभाष चंद्र उपाध्याय शंकर आचार्य पृथ्वीराज वर्मा विक्रम राजपुरोहित दीपक शीला नथमल जी दायमा गौरवी ओझा चंद्रेश गोलछा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।०0०






यह ब्लॉग खोजें