गुरुवार, 23 जुलाई 2026

सूरतगढ़ में जोरदार बरसात.अतिक्रमण हटाओ,शहर बचाओ.नगरपालिका प्रशासन जागो.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 जुलाई 2026.

सूर्योदय से पहले प्रातः करीब 4-45 बजे बरसात शुरू हुई जो 5-30 बजे तक जोरदार हुई। किसी भी सड़क से पानी गिरता बहता देख अनुमान लगाया जा सकता है कि पूरे शहर की हालत क्या हुई है? अभी उचित समय है कि नगरपालिका प्रशासन सड़कों के अतिक्रमण हटाना शुरू कर दे। बार बार नोटिस देने की जरूरत नहीं, अतिक्रमण हटा कर शहर को किसी जानलेवा माल हानि  दुर्घटना से बचाने की प्राथमिकता होनी चाहिए। अतिक्रमी से क्या सहानुभूति रखी जाए। कुछ अतिक्रमियों ने शहर के लोगों का जीना हराम कर रखा है। नगरपालिका प्रशासन ईओ मनीषकुमार पारीक की पहली ड्युटी है सड़कों से अतिक्रमण हटाकर शहर से पानी निकासी कराए।

 👍 आवासन मंडल कालोनी पुरानी व उसका पश्चिम क्षेत्र जिसमें सड़कों पर अतिक्रमण हैं। वे तुरंत हटाने शुरू किए जाएं। बहुत हो गई अतिक्रमणकारियों की बेशर्मी। बड़े शिक्षा विद्,डाक्टर, वकील,बड़े व्यवसायी,सेवा निवृत अधिकारी हैं जिन्होंने सड़कों को नाले नालियों को पक्के निर्माण से अवरुद्ध कर रखा है। नगरपालिका प्रशासन को सख्त कार्वाई की जरूरत है। अब भी अतिक्रमण नहीं हटाए तो नगरपालिका प्रशासन दोषी होगा।०0०

 ०0०


 





यह ब्लॉग खोजें