कौशल्या चोपड़ा ( गंगाशहर-बीकानेर) का संथारा (अन्नत्यागा) .लोकतंत्र सेनानी हुलासमल चोपड़ा की पत्नी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
जैन परंपरा के अनुसार कौशल्या देवी चोपड़ा (84) धर्मपत्नी लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट हुलासमल जी चोपड़ा ने आज 18 जुलाई 2026 से अन्नत्याग दिया। इसे संथारा कहा जाता है।परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञा से मुनि श्री अमृतकुमार जी एवं साध्वी श्री त्रिशलकुमारी जी ने आज दोपहर 01:07 बजे तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान करवाया। यह परिवार तेरापंथी है।
जीवन में धर्मप्रिय कौशल्या चोपड़ा ने अपने पति हुलासमल के साथ श्रीगंगानगर में सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। आपातकाल में सन् 1975 में हुलासमल चोपड़ा संविधान बचाने लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने के आंदोलन में जेल भोगी। श्रीगंगानगर में हुलासमल चोपड़ा प्रसिद्ध वकीलों में माने जाते थे।
कौशल्या चोपड़ा ने सन् 1977 में विधानसभा चुनाव के लिए श्रीगंगानगर से जनता पार्टी से टिकट की प्रबल दावेदार रही थी। सूरतगढ़ से सन् 1977 में विधायक चुने गये स्व.गुरूशरण छाबड़ा और लोकतंत्र सेनानी पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत कौशल्या देवी को टिकट दिलाने के समर्थन में रहे थे। श्रीमती चोपड़ा टिकट नहीं मिलने के बाद भी राजनैतिक गतिविधियों में रही।
* पिछले कुछ वर्षों से कौशल्या चोपड़ा हुलासमल चोपड़ा परिवार अपने स्थाई निवास बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में निवास करने लगे। उनका निवास छलानी निवास तातेड गली पुरानी लेन गंगाशहर में है। हुलासमल चोपड़ा की उम्र इस समय करीब 87 साल है। ( रतनलाल चोपड़ा सूरतगढ़,( दी ब्युटी हट ) से आज श्रीमती कौशल्या देवी चोपड़ा के संथारा ग्रहण की सूचना मिली।(समाचार मेरी स्मृति के अनुसार. करणीदानसिंह राजपूत, सूरतगढ़ ( राजस्थान) 18 जुलाई 2026.०0०