बुधवार, 22 जुलाई 2026

आवासन मंडल कालोनी में अतिक्रमण.बरसाती पानी निकास कैसे होगा? राहुल लेघा लोगों के बीच।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 जुलाई 2026.


 



नालों की सफाई नहीं हो पाने के कारण आज मामूली बरसात में आवासन मंडल कालोनी पुरानी में सड़कों पर पानी भर गया। आवासन मंडल कालोनी व आसपास के क्षेत्र से बरसाती पानी बहकर निकलने की जगह लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर नहीं छोड़ी। घरों से बाहर सड़कों तक चारदीवारी बना कर या स्लोप बना कर जो अतिक्रमण है वहां कोई भी ईओ पानी निकास नहीं करवा सकता। जिन लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखे हैं वे सभी शिक्षित हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए 58 लोगों को 9 अप्रैल 2026 को नोटिस दिए गये थे। नगरपालिका की तत्कालीन ईओ पूजा शर्मा ने 12 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की कार्वाई करनी थी लेकिन वह नहीं की। इससे पहले 32 अतिक्रमण पहले चिन्हित थे। ये सभी हटाए बिना पानी की निकासी नहीं हो सकती। नये ईओ मनीषकुमार पारीक को ढीली नहीं सख्त नीति अपनानी पड़ेगी। किसी का घर नहीं तोड़ रहे सड़क के अतिक्रमण हटाने है। एक स्पष्ट निर्णय करके ही शहर को साफ रखा जा सकता है। शिक्षित लोगों को मालुम है कि उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखे हैं। नगरपालिका प्रशासन पर कासनिया का दबाव रहा कि अतिक्रमण नहीं तोड़ने हैं। राहुल लेघा कासनिया नीति की तरह अतिक्रमण पर सहयोग रखेंगे तो दो दिन में फेल हो जाएंगे। अतिक्रमी तो 100 और उनसे परेशान हैं शहर के अनेक वार्ड। नगरपालिका ईओ को फोर्सली अतिक्रमण हटाने का कदम उठाए बिना सफाई में सफलता नहीं मिल सकती।

* नयी मोटर मार्केट में जल निकासी व अन्य समस्याओं पर राहुल लेघा ने वहां के दुकानदारों से बातचीत की है। नयी मोटर मार्केट में राहुल लेघा पहुंचे तब नगरपालिका ईओ मनीषकुमार पारीक भी स्टाफ के साथ थे। शहर के वार्डों में समस्याएं जानने के लिए और समाधान कराने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल लेघा लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।०0०

यह ब्लॉग खोजें