उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा सम्मानित. रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 जुलाई 2026.
उपखंड मजिस्ट्रेट एवं नगर पालिका सूरतगढ़ के प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा को आज रेल विकास संघर्ष समिति ने सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष ललित शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने श्री मीणा को शाल ओढा कर रेल विकास का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह सम्मान उप खंड कार्यालय में किया गया। रेल विकास के विभिन्न विकास होने के उत्साह में समिति की ओर से 12 जुलाई 2026 रविवार को आयोजित समारोह में उपखंड अधिकारी मुख्य अतिथि थे लेकिन किन्हीं विशेष कारणों से शहर से बाहर होने के कारण भाग नहीं ले पाए,इसलिए यह सम्मान आज किया गया। इस अवसर पर ललित शर्मा, एडवोकेट साहबराम स्वामी, दर्शन भगत परनामी, एडवोकेट श्यामसुंदर चांडक,ईंजीनियर रमेशचंद्र माथुर,सुरेंद्र कोठारी खूबचंद नायक आदि उपस्थित रहे।०0०