युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सूरतगढ़ में विरोध प्रदर्शन
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 23 जुलाई 2026.
हाल ही में नीट परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली और देश में व्याप्त शिक्षा अव्यवस्था के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे निर्दोष युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व लाठीचार्ज के खिलाफ आज सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे युवाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
विधायक डूंगर राम गेदर ने नीट परीक्षा में हुई धांधली और देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ धांधली से युवाओं का भरोसा टूट रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करवाकर सरकार अपनी तानाशाही दिखा रही है।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की युवा-विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, गिरधारी स्वामी ब्लॉक अध्यक्ष, राजियासर, अमित कड़वासरा ओबीसी संभाग अध्यक्ष, जयप्रकाश गिला, बंशीधर छाबड़ा, वेदप्रकाश कड़वासरा, इंद्रजीत रंधावा, गगन वडिंग, प्रवीण गोयल, साहबराम स्वामी, राजाराम बेनीवाल, मांगीलाल बिश्नोई, इन्द्राज कालवा, श्योपत भोभरिया, श्रीराम कुलड़िया, पीयूष छाबड़ा, सुभाष सुथार, साहबराम छींपा, बरकत, रामअवध यादव, मालाराम सांसी, गोपीराम नायक, रविंद्र सैनी, पृथ्वी स्वामी, अनिल रोकना, ओम साबनिया, बलराम कुक्कड़वाल, भागीरथ मेघवाल, सतनाम वर्मा, अमर बिश्नोई, गजानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।०0०