शनिवार, 29 नवंबर 2025

पंप हाऊस जमीन पट्टा.एसीबी में प्राईमरी जांच पूरी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 नवंबर 2025.

नगरपालिका की सड़क पर स्थापित पंप हाऊस की कीमती जमीन एक महिला को मुफ्त में देकर उसके नाम का पट्टा भी बना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत पर पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के परसराम भाटिया के विरुद्ध प्राथमिक जांच पूरी होने की सूचना है। सूत्रानुसार परसराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने का रास्ता साफ हो गया है। यह शिकायत महेंद्र सिंह जाटव ने कुछ महीनों पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की श्रीगंगानगर चौकी में की थी।

इस शिकायत में पट्टा लेने वाली महिला मोनिका को भी आरोपी बनाया गया है जिसने पंप हाऊस की जमीन शामिल कर पट्टे का आवेदन किया था। भूमि का माप करने वाले इंजीनियर, उस समय के अधिशासी अधिकारी को भी आरोपी बनाया गया है।






* परसराम भाटिया ने इस पट्टे को निरस्त करने का पत्र अधिशाषी अधिकारी को दिया था लेकिन अधिशासी अधिकारी ने पट्टा निरस्त नहीं किया।

* परसराम भाटिया के विरूद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर और सबसे अधिक आरोप हैं। परसराम भाटिया को नगरपालिका में कांग्रेस राज में स्वायत्त शासन निदेशालय ने 120 दिन के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया था। परसराम भाटिया को चार्ज दिलाने के वक्त गंगाजल मील भी खुशियां मनाने वालों में थे। परसराम भाटिया ने भ्रष्टाचार करने में एक प्रकार से रिकार्ड बनाया। लोगों में चर्चा है कि विधायक डुंगरराम गेदर के नजदीक होने के कारण कांग्रेस पार्टी के नेता अनदेखा कर रहे हैं जिसके कारण परसराम भाटिया ब्लॉक सूरतगढ़ के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। लोगों का यह भी मानना है कि परसराम भाटिया को भ्रष्टाचार के आरोपों और मुकदमों के बावजूद पद पर रखने से कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है तथा डूंगराम गेदर के विधायक बनते समय की मजबूती कांग्रेस खो चुकी है और अधिक नुकसान हो रहा है। परसराम द्वारा आयोजित और बुलावे पर कार्यकर्ता आते नहीं। आयोजनों और प्रदर्शन आदि में 25-30 ही कार्यकर्ता लोग आते हैं और वह धरना आदि एक दो घंटे से अधिक नहीं चलता। कांग्रेस की विरोधी पार्टी के लोग इससे खुश हैं कि कांग्रेस कमजोर हो रही है।०0०


यह ब्लॉग खोजें