लोकतंत्र सैनानी करणीदानसिंह राजपूत का भाजपा के समारोह में सम्मान। शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदनसिंह दिलावर ने शाल ओढा कर चरण स्पर्श किए। विधायक गोपाल शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। पास में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि,पूर्व सांसद निहालचंद और श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी,भाजपा के जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान,पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा राम तरड़ भी उपस्थित। दिलावर जी ने चरण स्पर्श किए तो उन्हें रोकने की कोशिश की। आप क्या कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर दिया कि आप हैं तभी तो हम हैं।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता कायम रखने के लिए 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया जो 21 मार्च 1977 तक रहा। आपातकाल विरोध लोकतंत्र बहाल के लिए संघर्ष में 30 जुलाई 1975 को गिरफ्तार किया गया और 3 दिसंबर 1975 तक जेल में रहा। राजस्थान सरकार ने आपातकाल के बंदियों को लोकतंत्र सैनानी सम्मान प्रदान किया। मेरी पत्रावली 17 जुलाई 2018 में प्रस्तुत हुई और 19 जून 2025 को स्वीकृत हुई। यह स्वीकृति पत्रावली पेश होने की तिथि से लागू हुई।
इस सम्मान में 20 हजार रू. सम्मान राशि और 4 हजार रू.चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
आपातकाल के 50 वर्ष पर राजस्थान सरकार ने इस दिन पर लोकतंत्र सैनानियों को सम्मानित करने का निर्णय किया। जिला प्रशासन ने समारोह में मुझे 25 जून 2025 को सम्मानित किया। भाजपा की ओर से 26 जून 2025 को सम्मानित किया गया।
०0०
दि. 26 जून 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356.
*****
*****