सोमवार, 21 सितंबर 2026

भाजपा का उपाध्यक्ष प्रत्याशी कौन होगा? भाजपा पार्षद होगा या निर्दलीय या क्रोसवोटिंग वाला?

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 21 सितंबर 2026.

नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्रींमती ज्योतिकंवर की जीत के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए नामों की चर्चा हो रही है। 

भाजपा अपना उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओरिजनल भाजपाई पार्षद को बनाएगी या निर्दलीय सहयोगी पार्षदों में से किसी को प्रत्याशी बनाएगी? क्या भाजपा उस कांग्रेसी को उपाध्यक्ष बनाएगी जिसने कांग्रेसी होते क्रोस वोटिंग करके ज्योतिकंवर को अध्यक्ष बनाने में सहयोग दिया।

*  सूत्रानुसार भाजपा 22 सितंबर सुबह विचार विमर्श करके उपाध्यक्ष पद के लिए नाम तय करेगी। अभी तो यह संभावना है कि भाजपा सदस्य पार्षद को ही उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाएगी?०0०

यह ब्लॉग खोजें