मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

अरविन्द कुमार जाखड़ सूरतगढ़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर होंगे:शीघ्र आएंगे.

 



* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 अप्रैल 2022.


राजस्थान सरकार की बड़ी स्थानांतरण सूची दि 25 अप्रैल 2022 में सूरतगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर श्री अरविंद जाखड़ का पद स्थापन हुआ है।

वर्तमान में बाड़मेर में राजस्व अपील अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं। हनुमानगढ़ जिले के मूलनिवासी श्री अरविन्द श्रीगंगानगर जिले में मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतर्कता और राजस्व अपील अधिकारी के पद पर पूर्व में कार्य कर चुके हैं। 

करीब 56 वर्ष उम्र के श्री अरविन्द राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य का विस्तृत अनुभव रखते हैं।राजस्व विभाग का अनुभव अधिक है। सूरतगढ़ को इनकी सेवाओं का अच्छा लाभ मिल सकेगा। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर का पद रिक्त होने के कारण यहां सूरतगढ़ में हथियारों के नवीनीकरण का कार्य श्रीगंगानगर मुख्यालय पर चला गया था, जिसके अब वापस यहां लाए जाने की संभावना रहेगी।

 सूरतगढ़ में पद काफी समय से रिक्त होने के कारण शहरी व ग्रामीण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की समस्याओं का समाधान यहां हो सकेगा।

श्री अरविंद जाखड़ से आज फोन वार्ता हुई। वर्तमान पद से रिलीव होते ही जल्दी यहां कार्यभार ग्रहण करेंगे।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें