मोदीजी,पाकिस्तान को मुफ्त पानी देते रहेंगे मगर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान नहीं देंगे
* करणी दान सिंह राजपूत *
यह बहुत ही कड़वा सच है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुश्मन देश पाकिस्तान को वर्षों से करोडों रूपयों का पानी मुफ्त दे रही है। लेकिन देशभक्त आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देना तो दूर रहा भारत सरकार पत्रों के उत्तर तक नहीं दे रही है।
यह सच्च है और संघ के मुखिया मोहन भागवंत तक इससे अनजान नहीं है। भाजपा के महान नेताओं अमित शाह,नितिन गडकरी, राजनाथसिंह को भी यह सच्च मालुम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पानी का यह सच्च मालुम है।
सीमाई राज्य राजस्थान पंजाब जम्मू कश्मीर के भाजपा और सभी अन्य पार्टियों के नेताओं को भी यह सच्च मालुम है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के नेताओं और राजनेतावों को भी मालुम है।
सतलुज नदी का पानी दुश्मन देश पाकिस्तान को एकदम मुफ्त जा रहा है जहां अरबों रूपयों की फसलें हर सीजन में पैदा होती है। दुश्मन देश को पानी मुफ्त और हमारे यहां राजस्थान में पानी के लिए तरसते हैं हजारों किसान। जो अरबों रूपयों की फसलें पाकिस्तान में पक रही हैं वे हमारे देश में पकती। हमारे किसान निहाल होते। राजस्थान सरसब्ज होता।
मोदी जी,देशभक्ति का सारा श्रेय अकेले लेते रहते हैं इसलिए यह कड़वा सच्च देश के सामने है।
* आपातकाल 1975-77 में जब कांग्रेस सरकार इंदिरा गांधी ने सबकुछ छीन लिया था तब संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जिन्होंने सबकुछ छोड़ा जेलों में गए और अभी तक पीड़ाएं भोगते मरते जा रहे हैं। उनको मोदी जी और सभी नेता मंत्री आदि पत्रों के उत्तर तक नहीं दे रहे।
दि.25 अप्रैल 2022.
करणीदानसिंह राजपूत,
उम्र 76 वर्ष 6 माह.
पत्रकार ( आपातकाल जेलबंदी)
सूरतगढ ( राजस्थान).
94143 81356.
----------------