शनिवार, 28 जून 2025

प्रयागचंद अग्रवाल की स्मृति में श्री गौशाला में खेळ का निर्माण.




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 जून 2025.

भारतीय जनता पार्टी प्रसिद्ध समाज सेवी व्यवसायी धर्मप्रेमी प्रयाग चंद अग्रवाल की स्मृति में उनके परिवार जनों की ओर से श्री गौशाला में गोवंश के लिए पानी पीने की एक खेळ का निर्माण कराया गया है। मंत्रोच्चारण के साथ  उपयोग शुरू हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता आकाशदीप बंसल और स्वर्गीय प्रयागचंद अग्रवाल के परिवार जनों में से पुत्र पुत्र वधु महेश संगीता और पवन कुमार अंजना, पौत्र राघव पौत्रियां निशा, अनामिका और अमीषा उपस्थित थी। पूर्व में यहां प्रयागचंद अग्रवाल ने भी एक खेळ का निर्माण कराया हुआ है।

 *प्रयाग चंद्र अग्रवाल के पुत्रों की यहां विख्यात दो फर्में प्रयाग चंद्र एंड संस और गोयल ट्रेडिंग कंपनी  है। प्रयाग चंद्र अग्रवाल का कुछ दिनों पूर्व स्वर्ग वास हो गया था। वे भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ समय से कार्यकर्ता थे।०0०






****

यह ब्लॉग खोजें