रविवार, 29 जून 2025

सूरतगढ़ से "लोकतंत्र सेनानी" सूची में 8 और शामिल.

* विशेष समाचार *

सूरतगढ़ 29 जून 2025.

राज्य सरकार के निर्देशानुसार  सूरतगढ़ से  लोकतंत्र सेनानी के जिला स्तरीय सम्मान समारोह 25 जून में (सीआरपीसी धाराओं में आपातकाल में जेलबंदी रहे) 8 सेनानियों को सम्मानित किया गया था। इनकी स्वीकृति 19 जून 2025 को जिलाकलेक्टर श्रीगंगानगर ने की। ये 50 साल पहले आपातकाल सन् 1975-77 का विरोध एवं लोकतंत्र बहाली संघर्ष में सीआरपीसी धाराओं में गिरफ्तार कर जेलों में डाले गए थे।

💐इनमें  पूर्व विधायक वरिष्ठ वकील सरदार हरचंद सिंह सिद्धु ,वरिष्ठ पत्रकार श्री करणीदान सिंह राजपूत,श्री मुरलीधर उपाध्याय,श्री गुरनाम सिंह,श्री घनश्याम लाल शर्मा,श्री मांगीलाल जैन ( अब घड़साना में रहते हैं), वीरांगनाएं श्रीमती लक्षमी देवी पत्नी स्व.हरिराम चीनिया ( जेलबंदी),श्रीमती गुड्डी देवी ( पत्नी स्व.हनुमान पुरी (जेलबंदी)  को तुलसी का पौधा, शॉल, बैग और बुकलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी को प्रतिमाह 20 हजार रू सम्मान राशि और 4 हजार रू. चिकित्सा सहायता कुल 24 हजार रू. मिलेंगे।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के समारोहों में जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रित होंगे।०0०

 ०0०





****

यह ब्लॉग खोजें