रविवार, 24 अगस्त 2025

परसराम को परोसेंगे अध्यक्षता?



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 अगस्त 2025. नगरपालिका का अध्ययक्ष पद कांग्रेसी नेता को परोस देने की सौदेबाजी हुई है क्या जो भाजपा के नेता अपने अपने व्यक्तिगत लाभों के लिए हर तरह से चुप हो चुके हैं। भाजपा का कोई एक नेता ही नहीं, सभी बड़े नेता परसराम भाटिया के भ्रष्टाचारों पर एक शब्द बोल नहीं रहे और न लिखित में शिकायत कर रहे। सभी के अपने अपने बड़े कीमती हितों और लाभ के राजनीतिक मार्ग हैं। परसराम भाटिया 120 दिन नगरपालिका के अध्यक्ष नियुक्त रहे थे और इस अवधि में बहुत घोटाले हुए। पट्टों में बड़ी गड़बड़ी हुई। भाजपा नेता डीएलबी और अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक भाटिया की शिकायत नहीं कर रहे। 

 भाटिया अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने और पाने की तैयारी में हैं और  कुछ नेताओं से संपर्क में हैं। भाटिया भी पहले भाजपा नेताओं की शिकायतें करते हैं फिर चुप हो जाते हैं। अभी परसराम भाटिया चुप हैं। 

भाजपा नेता भाटिया के सामने हर चुनाव में हर तरह से कमजोरी रखेंगे ताकि वह अध्यक्ष पद की जीत हासिल करने तक पहुंच सके। प्रदेश में भाजपा का राज हैं जहां से परसराम भाटिया के घोटालों पर तुरंत कानूनी कार्वाई करवाई जा सकती है लेकिन यहां तो भाजपा नीतियों के सब  उलट किया जा रहा है।०0०






०००००

 

यह ब्लॉग खोजें