सोशल मीडिया अधिक देखने से बच्चों को नुकसान.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 7 फरवरी 2026.
सोशल मीडिया प्लेफार्मो इंस्टाग्राम फेसबुक यु ट्युबवाट्सअप टिकटाक आदि अधिक देखना बच्चों के लिए हानिकारक हो रहे हैं। संपूर्ण विश्व में इस पर चिंता हो रही है तथा बच्चों को दूर रखने के लिए तरीके खोजे जा रहे हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर आज सूर्यवंशी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतगढ़ में वार्षिक उत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक एकांकी सीख के लिए प्रस्तुत की गई। बच्चों के पास पट्टिकाएं इंस्टाग्राम फेसबुक यु ट्युब वाट्सअप टिकटाक आदि लिखी थी। इसमें बताया गया कि मोबाईल फोन पर अधिक सोशल मीडिया देखने वाले एक बालक को दिखाई देना बंद हो गया व उपचार के लिए भागदौड़ हो रही है।
विद्यालय के संचालक प्रेमसिंह सूर्सयवंशी ने इस पर विचार रखे और उपस्थित अभिभावकों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर अधिक समय लगा रहे बच्चों की तरफ ध्यान दें और अपने बच्चों को मानसिक शारीरक हानि से बचाएं। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत ने अपने भाषण में अभिभावकों व बच्चों को समझाया कि अधिक मोबाइल देखना हानिकारक है और वह मैटर ही देखें पढें जो किसी प्रकार से शिक्षा देने वाले हों।०0०