शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

सूरतगढ़: आज से कोचिंग सेंटर, लायब्रेरी, पी.जी. सीज की कार्वाई शुरू होगी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 10 जुलाई 2026.

प्रशासन उन कोचिंग सेंटर, लायब्रेरी और पीजी को सीज सील मोहर ताले लगाने की कार्वाई शुरू करेगा जिनमें अग्नि शमन,सुरक्षा, बचाव और बाहर तुरंत निकलने के लिए साधन नहीं हैं। जो कोचिंग सेंटर, लायब्रेरी और पीजी बेसमेंट ( भूमि गत) हैं उनमें तो एक ही सीढियां और दुर्घटना के समय बचना ही असंभव है, उन पर भी तुरंत कार्वाई संभव है। 

* ईओ पूजा शर्मा के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी कार्वाई की तैयारी में हैं। कार्वाई के समय मौका मजिस्ट्रेट और पुलिस जाब्ता भी रहेगा। आज 10 जुलाई 2026 दोपहर बाद अपरान्ह से कार्वाई शुरू हो जाएगी। कोचिंग हब कहलाए जाने वाले सूरतगढ़ में कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन के बचाव के साधन नहीं हैं। 

कुछ दिन पहले जांच हुई थी। राजस्थान पत्रिका में बड़ी रिपोर्ट छपी थी। केवल एक संस्था भवन में ही सुरक्षा बचाव के साधन जांच में मिले थे। न्यूज में सीज की तैयारी का भी उल्लेख था। एक बार सीज की कार्वाई हो गई तो फिर कई महीने बीतेंगे। चार पांच साल से अग्नि सुरक्षा बचाव आदि के मुद्दे उठते रहे हैं मगर संचालकों ने प्रबंध नहीं किए। सूचना है कि सरकार के निर्देश पर जिलाकलेक्टर ने सभी भवनों की जांच कराई थी और ये आदेश दिए थे।०0०







०0०



यह ब्लॉग खोजें