गुरुवार, 2 जुलाई 2026

सूरतगढ़ में पावर ट्रांसफर रामप्रताप कासनिया से राहुल लेघा की ओर.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक पावर बुजुर्ग रामप्रताप कासनिया पूर्व राज्यमंत्री से युवा राहुल लेघा की ओर ट्रांसफर हो रही है जिसकी झलक नजर आने लगी है। राहुल लेघा को भारतीय युवा मोर्चा राजस्थान के  प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद उनके यहां लोगों की उपस्थिति में हर रोज बढोतरी हो रही है। यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब डिजायर (सिफारिश) किसकी चलेगी? 

* राजनैतिक चर्चा करने वालों का मानना है कि रामप्रताप कासनिया का पारिवारिक घेरा पिता रामप्रताप व पुत्र संदीप तक सीमित है जो राजनीति में अभी आया है जबकि राहुल लेघा का पारिवारिक घेरा विशाल है और सभी वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। राहुल के दादा चंदुराम लेघा सूरतगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। राहुल लेघा अभी पंचायत समिति सूरतगढ़ में डायरेक्टर हैं। यहां लोगों का मानना है कि संदीप कासनिया के पास भाजपा में  कोई भी पद नहीं है।  

सबसे बड़ी महत्वपूर्ण चर्चा यह हो रही है कि आगे डिजायर राहुल की चलेगी। राहुल की पकड़ सूरतगढ़ सिटी में मजबूत हो रही है। राहुल की स्थिति मजबूत हो रही है तो निश्चय ही रामप्रताप कासनिया की स्थिति कमजोर हो रही है। संदीप कासनिया का ध्यान अभी सिटी में संपत्ति पर है और इस कारण से राजनीति में पिछड़ हो रही है।

 राहुल लेघा का निवास सूरतगढ़ सिटी में होने से वहां पहुंच आसानी से हो रही है। राहुल लेघा की कार्यवाही के नतीजे आने शुरू हैं जिनके कारण से लोगों का झुकाव उनकी तरफ बढ रहा है। इसे राजनैतिक स्वरूप में आसानी से समझा जा सकता है कि पावर कासनिया की ओर से लेघा की ओर चल रही है। राजनीति में कब क्या हो जाए के लिए पूर्व में अनुमान लगाना संभव नहीं लेकिन राहुल लेघा के मामले में राजनीति करवट लेती दिख रही है। राहुल ने तेजी रखी तो संपर्क तेजी से बढेंगे। 2 जुलाई 2026.





 ०0०




यह ब्लॉग खोजें