सूरतगढ़:गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा का नाला साफ नहीं. स्वच्छ भारत अभियान फेल.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 जून 2026.गुरूद्वारा श्रीगुरु सिंघ सभा धार्मिक पवित्र स्थल जहां हजारों श्रद्धालु नर नारी प्रतिदिन सुबह से शाम गुरूग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेकने पहुचते हैं वहां गुरूघर के चारों ओर नालों की गंदगी का बदबू भरा वातावरण है।
गुरूघर का आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा होना चाहिए लेकिन नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा की निरीक्षण नहीं करने के कारण नालेगंदगी भरे हैं। यहां महीनों से सफाई नहीं होने से नालों में घासपात पौधे ऊग चुके हैं तथा गंदगी नालों से बाहर फैलती है। गुरूद्वारे के पीछे पच्छिम और दक्षिण में बहुत बुरा हाल है।
नगरपालिका प्रशासन ईओ पूजा शर्मा और प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा को सरकार के और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कोई परवाह नहीं है। यहां स्वच्छ भारत अभियान को फेल करके रख दिया है।
* नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा निरीक्षण नहीं करती इसलिए उनकी और यहां के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की आंखें खोलने के लिए आज 21 जून 2026 की शाम 7 -17 बजे यहां की वीडियोग्राफी की गई। ये फोटो साबित करते हैं कि यहां सत्ता चलाने वाले पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया नगरपालिका प्रशासन और ईओ पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार करें। गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा के नाले ही नहीं आसपास भी गंदगी और कचरे के ढेर पड़े हैं। गुरद्वारा के पास ही बाबा हरिराम जी का मंदिर है, उसके पास के इलाके,गुरूद्वारे के पीछे महाराजा सिनेमा के पास की सड़क,प्राईवेट बस स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड के हालत भी बुरे हैं। 👌 विडिओ मेरे नाम के फेसबुक एकाउंट पर देख सकते हैं।०0०