लेघा कासनिया में रस्साकस्सी तेज.लेघा का है बड़ा गेम.सूरतगढ़ की राजनीति.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 जुलाई 2026.
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पद से पूजा शर्मा को हटाने और अपनी डिजायर के अधिकारी को लगवाने तक ही सीमित नहीं है राहुल लेघा का गेम। यह गेम आगे की विधानसभा क्षेत्र को अपने हिसाब से संचालित करने का पहला कदम है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल लेघा ने भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने के बाद कासनिया की मजबूत समझी जाने वाली हालत को चुनौती पूर्ण हिला दिया है। कासनिया अपनी शक्ति को बचाने में लगे हुए कार्य कर रहे हैं।
सूत्रानुसार नगरपालिका सूरतगढ़ में ईओ पूजा शर्मा के अलावा चार पांच प्रमुख सीटों के कर्मचारियों का तबादला और उनकी सीटों पर नये कर्मचारी लगाकर कासनिया तंत्र को समूचा भंग करना है। श्रीबिजयनगर व अनूपगढ़ नगरपालिकाओं से कर्मचारी यहां सूरतगढ़ में स्थानांतरित हो सकते हैं,या किसी ओर जगह से भी हो सकते हैं।
* ईओ पूजा शर्मा का स्थानांतरण पक्का होगा। यह एक परिवर्तन कासनिया को पीछे धकेलने वाला है। ऐसी रस्साकस्सी में कासनिया पक्ष यह चाहता है कि राहुल लेघा की डिजायर वाले को ईओ सूरतगढ़ न लगाया जाए। अगर लेघा की डिजायर पूरी होती है तो कासनिया की राजनैतिक पावर को बहुत बड़ा धक्का लगता है। क्योंकि नगरपालिका काम के हिसाब से विधानसभा का बड़ा वोट बैंक है। इस ईओ पद पर कौन आएगा? कासनिया और लेघा में से कौन अपनी डिजायर फिट करवा पाएगा? यह 10 जुलाई को तबादला सूची आने पर ही मालुम पड़ सकेगा, लेकिन राहुल लेघा की डिजायर शक्तिशाली होने से कासनिया में घबराहट वाली हलचल तो पैदा हो ही गयी है। कासनिया की घबराहट की चर्चाओं से राहुल लेघा की राजनैतिक स्थिति यहां मजबूत समझी जा रही है। ईओ का प्रशासनिक पद नगरपालिका में सबसे बड़ा है और इस पद पर पूजा शर्मा को रखने और न रखने के बीच दो पक्षों में जबरदस्त रस्साकस्सी चल रही है। दोनों तरफ के लोग सक्रिय हैं। पूजा शर्मा का जाना तय माना जा रहा है। कासनिया पूजा शर्मा को यहां रखने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया के पुत्र संदीप कासनिया सक्रिय है।
पूजा शर्मा को यहां से स्थानांतरित किया जाता है तो यह कासनिया की पावर को कमजोर करने वाला होगा और आगे भविष्य की राजनीति को पूरी तरह से प्रभावित करेगा। सूत्रानुसार भाजपा जिला स्तर पक्ष पूजा शर्मा को सूरतगढ़ नहीं रखना चाहता,जो अब पूरा सक्रिय हुआ है। इसका कारण यह है कि पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली से नाराजगी है कि सरकार की नीतियों के अनुसार कार्य नहीं हो रहे व योजनाएं लागू नहीं हो रही, जिनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। राहुल लेघा का भी यही मानना है की सरकार की योजनाओं का लाभ ईओ पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली से मिल नहीं रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं।
स्वायत्त शासन विभाग की तबादला सूची तैयार है लेकिन वह 10 जुलाई अंतिम दिन दोपहर बाद जारी होगी ताकि कोई इधरउधर की भागदौड़ नहीं कर सके। तबादला सूची बाबत राहुल लेघा का मानना है कि सब कुछ ठीक होगा। ०0०