* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 10 जुलाई 2026.
स्वायत्त शासन विभाग की तबादला सूची जारी होने का इंतजार हो रहा है। सीएमओ से ओके होते ही किसी भी समय सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
* सूरतगढ़ में पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया और भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री राहुल लेघा ( पंचायत समिति सूरतगढ़ के डायरेक्टर) के बीच सूरतगढ़ नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा के ट्रांसफर को लेकर जबरदस्त रस्साकसी चली है। कासनिया खेमा पूजा शर्मा को सूरतगढ़ में ही रखना चाहता है और सारा जोर लगाया है। राहुल लेघा खेमा यहां मनीषकुमार पारीक को ईओ पद पर लाना चाहता है। मनीषकुमार पारीक के लिए राहुल लेघा की डिजायर है। पूजा छाबड़ा के द्वारा कुछ महीने पहले पूजा शर्मा को शिकायतों पर एपीओ करने के पैंडिंग आदेश हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता बाबूसिंह खीची व एक और शिकायत पत्रकार की पर एपीओ का निर्देश हुआ था जो एक बार फिर गरमाया है।
* सूरतगढ़ में नया ईओ मनीषकुमार पारीक आता है और पूजा शर्मा एपीओ होती है तो निर्णय अपने आप सामने आता है कि असल में किनकी चली है। एक की शिकायत पर और एक की डिजायर की पूर्ति होती है।
* आज दोपहर में एकबार यह समाचार चर्चा में था कि ईओ पूजा शर्मा का नाम तबादला सूची में नहीं है। इसके बाद भाजपा संगठन, भाजपा नेता सूरतगढ़, गंगानगर और जयपुर तक तूफान की तरह सक्रिय हुए। पूजा शर्मा की कार्य प्रणाली से भाजपा के नेता नाराज थे कि ईओ राज्य सरकार की नीतियों को यहां लागू नहीं कर रही और नीतियों का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा। बड़ा आरोप भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सुचारू नहीं चलाया। शहर भयानक गंदगी में धधक रहा है। भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं।
👍 सच्च क्या है? इसके लिए तबादला सूची का इंतजार हो रहा है।०0०
o0o




