नया ईओ सुधारेगा सूरतगढ़. चलाएगा स्वच्छ भारत अभियान.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 जुलाई 2026.
नगरपालिका में नया ईओ आएगा और वह सुधारेगा सूरतगढ़ की गंदगी भरी बदबूदार हालत को और दिखाई देगा फिर से साफ सुथरा शहर। यह उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए पूरे प्रयास होंगे।
नया ईओ शहर की यह गंदगी देखकर चकराएगा। उसे बदबूदार शहर की साफ सफाई करने में महीनों लग जाएंगे। सबसे पहले कुछ दिनों में ही मिलेगी बरसाती पानी निकासी की समस्या जिसमें पानी में डूबती दिखाई देगी गली मोहल्ले की सड़कें और गलियां। लेकिन मुख्य बाजार में बुरे हालात। आखिर एक लाख के करीब जनता भरा यह शहर गंदे हालात में कैसे घिरा? कोई एक भी नहीं बोला और ईओ पूजा मनमानियों से ड्युटी करती रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए ईओ पूजा शर्मा को हर कार्य दिवस पर शहर को देखना चाहिए था लेकिन शर्मा सवा दो साल के कार्यकाल में 10-15 बार ही निरीक्षण को निकली और ये निरीक्षण भी कुछ मिनटों के रहे। इस कारण स्वच्छ भारत अभियान यहां दो साल में गंदगी फैलाता अभियान बन कर रह गया।
नगरपालिका की करोड़़ों रूपयों की जमीनों पर भूमाफिया और नेताओं की शह पर लोगों के अतिक्रमण हो गये तथा अनेक पर मार्केट काम्प्लेक्स बन गये,दुकानें बन गयी,अवैध होटल बन गये। ईओ पूजा शर्मा पर आरोप है कि यह सब उसकी शह पर हुआ। नगरपालिका में घोटाले हैं और उनकी फाईलें मिलती नहीं है।
👍 राजस्थान में विभागों के स्थानांतरण 10 जुलाई 2026 तक होंगे।
सूत्रानुसार स्वायत्त शासन विभाग की स्थानांतरण सूची 8 जुलाई को मंत्री स्तर पर फाईनल हो चुकी है। यह सूची 9 और 10 जुलाई को किसी भी समय जारी हो सकती है। सूरतगढ़ में सूची को लेकर हलचल मची है। नया ईओ आने की चर्चा जोरों पर है। डिजायर हो चुकी है और नये का आना तय है। पूजा शर्मा ने यहां 20 फरवरी 2024 को जोईन किया था। शर्मा को यहां 2 वर्ष 4 माह हो गये। ऐसे में स्थानांतरण ड्यु हो गया। ठेकेदार जिन्होंने घटिया निर्माण कर पूरा भुगतान लिया उनमें निराशा है। वे प्रयास भी करते कराते रहे कि नया ईओ न आए। आठ जुलाई को सूची फाईनल की सूचना आने के बाद हलचल मची और रात तक फोन और प्रयास होते रहे। चर्चा है कि ईओ पूजा यहां रहने की ईच्छुक रही। बड़े राज नेता ने हाथखड़े कर दिए। अब बुजुर्ग नहीं युवा का पावर चल रहा है।
* यहां वार्ड नं 45 की गंदगी, गंदा पानी सड़कों पर है और इस तरह के हालात ही लगभग अन्य अधिकांश वार्डों के हैं। देखते हैं कौन आता है,सरकार किसको भेजती है?०0०