शनिवार, 11 जुलाई 2026

ईओ पूजा शर्मा के विरूद्ध एक शिकायत पर जांच.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 जुलाई 2026.

अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के विरूद्ध एक शिकायत पर जांच चल रही है। पूजा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरूद्ध अपनी भाभी बबीता शर्मा को पदोन्नति देकर सफाईकर्मी से जमादार बनाया। यह लाभ अनुसूचित जाति के वाल्मीकि कर्मचारी को मिलना था जो पूजा शर्मा ने अपनी भाभी को फिट किया। पूजा शर्मा ने अपनी भाभी को प्रमोशन देने के लिए ही सारा कार्य किया।

 इसी गड़बड़ी में मनीनन्दर सारसर और मनोज धोल के प्रमोशन भी नियम विरुद्ध किए ताकि ये युनियन प्रतिनिधि विरोध या शिकायत न कर सकें।

 प्रारंभिक मिल रही सूचना में सूत्रानुसार यह एक संगठन की शिकायत है, जो जांच प्रक्रिया में है।०0०






यह ब्लॉग खोजें