पूजा शर्मा अब ईओ नहीं है,तो पद क्या रहेगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 12 जुलाई 2026.
स्वायत्त शासन निदेशालय की तबादला सूची में सूरतगढ़ की नगरपालिका ईओ पूजा का नाम नहीं है लेकिन उनकी जगह मनीषकुमार को ईओ लगा दिया गया है।
*तब ऐसे आदेश में पूजा की स्थिति एपीओ पद स्थापना प्रतीक्षा में की मानी जाती है।
* पूजा शर्मा ( राजस्व अधिकारी) को यहां ईओ के पद पर लगाया हुआ था। अब ईओ पद पर नहीं है तो उनकी स्थिति मूल पद 'राजस्व अधिकारी' की अपने आप हो गई है। वे मूल पद से एपीओ रहेंगी।
* यदि उनके विरुद्ध कोई शिकायत है तब तो वे मूल पद पर अधिक समय तक एपीओ भी रखी जा सकती हैं। शिकायत पर जांच होगी तब सरकार चाहे तो जांच के दौरान सस्पेंड भी कर सकती है। पूजा शर्मा पर सबसे अधिक गंभीर आरोप अपनी भाभी को नियम विरुद्ध सफाई कर्मचारी से पदोन्नति कर जमादार बनाने और अनुचित लाभ देने का है। सूत्रानुसार पूजा शर्मा की यह शिकायत मुख्यमंत्री और निदेशक तक पहुंची हुई है।
०0०
०0०