रविवार, 12 जुलाई 2026

रेल विकास संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह. रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 जुलाई 2026.

रेल विकास संघर्ष समिति का शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह आज श्रीमाहेश्वरी सदन में हर्षोल्लास से हुआ। सूरतगढ़ में 2 वाशिंग लाईनों 2 पिट लाईनों के नींव रखी जाने,कोच मेंटेनेंस डिपो,अनेक रेलों के विस्तार सहित अनेक विकास आगे होने की खुशी और समिति की निरंतर प्रगति के उत्साह में यह आयोजन था। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित शर्मा और साहबराम स्वामी ने विकास का वर्णन किया।



समारोह के मुख्य अतिथि श्री महावीर सैनी अवार्ड इंटरनेशनल एथलेटिक्स कोच रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी साहब राम चाहर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार पांडे महाप्रबंधक श्री सीमेंट व युवा नेता अमित कड़वासरा के सानिध्य में  संपन्न हुआ।

* कार्यक्रम में पिछले दो सालों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। सूरतगढ़ में स्वीकृत कोच मेंटेनेंस डिपो वॉशिंग लाइन समिति के पिछले 7 सालों के कठिन संघर्ष की कामयाबी बताया। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने  समिति को यह विश्वास दिलाया समिति द्वारा जो भी कार्य आरंभ किए जाएंगे  उनमें हमेशा उनकी भागीदारी रहेगी। उपस्थित वक्ताओं ने संघर्ष समिति का हौसला बुलंद करते हुए कहा यह जागरूकता हर आमजन में जागृत हो तभी क्षेत्र में विकास संभव हो पाएगा। हम सबको कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अपनी एकता को मजबूत करना होगा। जब भी हमें कामयाबी मिलेगी इसका जीता जागता उदाहरण सूरतगढ़ का कोच मेंटेनेंस का कार्य है।आज समिति के नए अध्यक्ष सहित पांच जनों ने शपथ ली प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे आज के कार्यक्रम में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम प्रताप खोरवाल रमेश चंद्र माथुर दर्शन भगत प्रणामी साहब रामस्वामी ललित सिडाना साहब राम पूनिया मनोज सोमानी घनश्याम शर्मा भवानी शंकर भोजक डॉ अक्षय भंसाली प्रमोद जयाणी संजय वेद उमेश मुद्गल मोहनलाल डेलु दुलाराम डूडी श्याम सोमानी  सुरेंद्र कोठारी संजय बैद सतपाल गोदारा प्रभु दयाल सिंधी एडवोकेट श्रीकांत सारस्वत किशन लाल सिंधी अशोक मुखिया सुभाष सोनी राजेंद्र पांडे ललित किशोर शर्मा योगेश स्वामी पंकज शर्मा जगदीश यादव किशन लाल मेघवाल राहुल शर्मा विशेष जन शाहिद शहर के प्रबुद्ध व्यापारी नागरिक जन मौजूद रहे।  समारोह में सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सहयोगी रहे प्रेस के बधुओं को भी सम्मानित किया गया।०0०






यह ब्लॉग खोजें