डुंगरराम गेदर के विधानसभा भाषण से पट्टों का आदेश हुआ.मुद्दे की बात.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 फरवरी 2026.
डुंगरराम गेदर के 29 जनवरी के विधान सभा भाषण में सूरतगढ़ के वार्ड नं 3 और 26 के पट्टों की राशि जमा कराए जाने के बावजूद पट्टे नहीं दिए जाने का मुद्दा उठता है और सरकार 2 फरवरी को संपूर्ण राजस्थान के लिए एक आदेश जारी करती है कि नगर निकायों में ईओ और आयुक्त अपने एकल हस्ताक्षर से पट्टे दे सकते हैं। इसमें यह भी जोड़ दिया कि इसके बाद कोई पत्रावली पैंडिंग रहती है तो ईओ और आयुक्त जवाबदेह होंगे।
* डुंगरराम गेदर सूरतगढ़ से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। पट्टों का मामला उठाया तब विधानसभा में गेदर ने कहा कि सूरतगढ़ में 38 दिन से धरणा प्रदर्शन हो रहा है। यह मामला उठा तो हो सकता है सरकार के पास अन्य शहरों से भी ऐसी ही या मिलती जुलती शिकायतें या मांगे पहुंची हों और संयोग रहा हो कि यह आदेश जारी हो गया हो लेकिन इसका श्रेय तो गेदर को ही जाएगा।( सूरतगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष स्तर तकके पदाधिकारी जिला कलेक्टर तक पहुंच कर भी पट्टे नहीं दिला सके। मंत्री से भी एक पदाधिकारी मिले लेकिन कोई आदेश नहीं दिला सके)
सारे राजस्थान में सरकार के इस आदेश के बाद जागरुक लोग नगर निकायों में पट्टों के रुके हुए काम करवा सकते हैं। ईओ और आयुक्त अब कोई आवेदन पेंडिंग नहीं रख सकते। यदि कोई फाईल पेंडिंग रखते हैं तो उनकी जिम्मेदारी होगी। यह पंक्ति यह सख्ती करती है कि ईओ या आयुक्त कोई भी फाईल रोकते हैं तो वे स्पष्ट रुप से नोट डालेंगे और आवेदक को भी सूचित करेंगे। बिना किसी कारण के फाईल रोकते हैं तो ईओ आयुक्त जिम्मेदार होंगे। यह जिम्मेदारी वे संबंधित अन्य कर्मचारी पर नहीं डाल सकेंगे। नगर निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगे तब तक फरवरी मार्च के दिनों तक यह कार्य तेज गति से करवा सकते हैं।०0०( अच्छा लगे तो शेयर करें)०0०