गंगाजल मील की स्मृति में कमरे की नींव रखी.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 4 फरवरी 2026.
शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला सूरतगढ़ में 4 फरवरी 2026 बुधवार को श्री हजारी राम मील प्रधान पंचायत समिति सूरतगढ़ ने स्व गंगाजल मील की स्मृति में एक कमरे की नींव रखी। गंगाजल मील सूरतगढ़ से सन् 2008 से 2013 तक विधायक रहे थे।
इस अवसर पर श्री बागराम जी ने प्रधान श्री हजारी राम जी मील को माला पहनाकर और शिरोमणि शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला अध्यक्ष श्री गुरचरण सिंह ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया ।
प्रधान श्री हजारी राम मील ने पूजा अर्चना कर ईंट लगवाकर कमरा निर्माण हेतु शिलान्यास किया । इस अवसर पर श्री गुरचरण सिंह थिंद MES द्वारा कंबोज धर्मशाला निर्माण हेतु 51हजार ₹ अध्यक्ष महोदय को भेंट किए। अध्यक्ष महोदय ने श्री गुरचरण सिंह को सरोपा भेंट कर और श्री मुंशी राम जी द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया ।
आज के कार्यक्रम में सचिव सुरजीत सिंह संधा , मुंशी राम कंबोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह थिंद उपाध्यक्ष, राम प्रकाश कंबोज कोषाध्यक्ष,जंगीर सिंह संधा, प्रवीण कुमार मानेवाला,डॉ हरजिंदर सिंह खिंडा सह सचिव, कमरजीत सिंह जोसन, तरलोचन सिंह जानकीदास वाला,कुलदीप सिंह थिंद ने आदि शामिल रहे।०0०

च