खेजड़ी बचाओ आंदोलन. सूरतगढ़ में भी आवाज़. लेटेस्ट न्यूज.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 फरवरी 2026.
राजस्थान में खेजड़ी बचाओ आंदोलन बीकानेर में उठा और उसकी धमक सारे राजस्थान में हो चुकी है। सरकार ने एकदम अधूरा सा कहा जिसे आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि संपूर्ण राजस्थान में खेजड़ी को बचाना है। सरकार कोई ठोस बात करे।
राजस्थान में सूरतगढ़ किसी से कम नहीं है और यहां भी आवाज उठ गई है। भाजपा के जमीन से पैदा नेता राकेश बिश्नोई ने यह आवाज उठाई है और 6 फरवरी से उपखंड अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरणा शुरू करने की घोषणा कर दी है। राकेश बिश्नोई ने सभी लोगों को 6 फरवरी को सुबह 11 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे पहुंचने की अपील की है।०0०