शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

पूजा छाबड़ा से सरकार ने महत्वपूर्ण जानकारी मांगी. सरकार को दे दी गई।

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 15 सितंबर 2023.

सूरतगढ जिला बनाने की मांग पर सरकार ने एक महत्वपूर्ण जानकारी पूजा भारती छाबड़ा से मांगी जो सरकार को सितंबर के प्रथम सप्ताह में दे दी गई। सरकार की ओर से एक दिन में बार फोन आए और तुरंत ही उपलब्ध कराने का आग्रह रहा नये तथ्य और सलाह पर केंद्रित जानकारी।

*सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के महत्वपूर्ण तथ्य तैयार करने में लगे रहे करणीदानसिंह राजपूत की ओर से संपूर्ण जानकारी तैयार की गई और पूजा छाबड़ा को तत्काल भिजवाई गई। 

* पूजा छाबड़ा ने विशेष जानकारी व  राय जिला बनाने वाली समिति के अध्यक्ष श्री रामलुभाया को तत्काल ही दे दी। 

** सूरतगढ जिला बनाए जाने के लिए ये जानकारी एकदम से मांगी गयी थी। 

* विभिन्न महत्वपूर्ण विवरण,योजनाओं,विकास, आम जनता को लाभ,भावी असर क्षेत्र के विकास पर क्या होगा, इन्हीं के साथ अनेक बिंदुओं पर राय। 

* सूरतगढ जिला बनाओ अभियान को शिखर पर पहुचाने में राजस्थान सरकार को हर दिन जगाए रखने में पूजा छाबड़ा सबसे आगे रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनेक बार वार्ता हुई है। नये जिला सर्जन समिति के अध्यक्ष श्री रामलुभाया से,सीएमओ से,राजस्व मंत्री से अनेक वार्ता हो चुकी। 

सूरतगढ को जिला बनाने के लिए पूजा छाबड़ा निरंतर संघर्ष पर है। एक नारी के द्वारा  इतना बड़ा संघर्ष लोग पहली बार ही देख रहे हैं। पूजा छाबड़ा के साथ अनेक संस्थाएं समाजसेवी राजनीतिक लोग हर कदम पर साथ खड़े है। सूरतगढ जिला बनेगा तो इस क्षेत्र में विकास का इन्कलाब आयेगा।  ०0०

15 सितंबर 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 59 वर्ष.

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ ( राजस्थान)

94143 81356

******

















यह ब्लॉग खोजें