शनिवार, 2 सितंबर 2023

पूजा छाबड़ा थकी नहीं है, सूरतगढ जिले की मांग पर अड़ी, सरकार से जूझ रही है

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

💐 लगता है कि उसे ईश्वर ही शक्ति दे रहा है।

वह थकी नहीं है। नित नये जोश से आगे बढ रही है। नारी है मगर संकल्प उसका न टूटने वाला है। वह दृढ है फौलाद सी। कोई नहीं थका सकता। 

लोग थक जाते हैं। बीच में ही काम अधूरा छोड़ जाते हैं। 

💐 सूरतगढ जिला घोषित करना सरकार पर मुख्यमंत्री पर निर्भर है। उसे मालुम है कि यह संघर्ष मामूली नहीं, सरकार से टक्कर है।

💐 वह जूझ रही है। गांधी नीति से।

सूरतगढ जिला बनाओ मांग बहुत बड़ी है लेकिन वह जूझ रही है। ईश्वर ताकत दे रहा है।

पूजा छाबड़ा सफल हो। उसका संकल्प पूरा हो। ऐसा विश्वास है। 


2 सितंबर 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत.)

सूरतगढ।

94143 81356

*******









यह ब्लॉग खोजें