शनिवार, 2 सितंबर 2023

सूरतगढ:सड़क के ऊपर सड़क का निर्माण शुरू. कारनामा वार्ड नं 32 में हो रहा

 



* करणीदानसिंह राजपूत ..*

सूरतगढ 2 सितंबर 2023.

सीमेंट कंक्रीट सड़क के ऊपर इंटरलॉकिंग टाईल्स की सड़क बनाने का निर्माण वार्ड नं 32 में शुरू हुआ है। ईओ को एक सितंबर को यह सूचना दी गई लेकिन कार्य 2 सितंबर को चालू रहा। सड़क की मरम्मत जहां जरूरत हो कराई जा सकती है लेकिन इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाने में लाखों का काम है। सार्वजनिक धन का दुरूपयोग और सीधे रूप में बंदरबांट का भ्रष्टाचार। इससे सड़क ऊंची होगी और अनेक मकान नीचे हो जाएंगे। जिनके मकान नीचे होंगे उन्होंने अध्यक्ष परसराम भाटिया से दो बार बात की है लेकिन काम रोका नहीं गया। ठेकेदार मुस्ताक नाम बताया जा रहा है।

* ये एस्टीमेट किसने बनाए?

** निर्माण अभी नाली के पास ईंटों की चिनाई का शुरू है और इसके बाद सड़क के ऊपर सड़क बनाई जानी शुरू होगी। जो मकानों से उपर होगी। 








* वार्ड पार्षद भाजपा के ओमप्रकाश अठवाल हैं और उनको बताया जा चुका है लेकिन उनको सड़क पर सड़क बनाने में इंटरेस्ट है। वे देख कर सुन कर भी इस गलत कार्य को होने दे रहे हैं।

*** सड़क सही है तो फिर केवल मरम्मत हो। कुछ टूटी हो सकती है तो वहां मरम्मत हो।

* यह सड़क निर्माण गलत क्यों हो? हर बार सड़क ऊंची क्यों उठाई जाए। पहले भी ऊंची की गयी मकानों के बराबर हो गई। अब और ऊंची क्यों? लाखों रूपये का जानबूझकर दुरूपयोग ताकि कुछ लोग धन लाभ ले सकें। 

* मौके पर कोई इंजीनियर सुपरवाइजर नहीं। ठेकेदार भी नहीं। किसने निशान दिए? कैसा मसाला बन रहा?कैसी ईंटे लगाई जा रही है? मिस्त्री मजदूर जो निर्माण करे जैसा करे सब ठीक।


* नगरपालिका प्रशासन नहीं रोके लेकिन ऊपर भी प्रशासन है। सीवरेज घोटाले की जांच हो गई तो इसकी जांच हो जाएगी। गड़बड़ करने वाले तकनीकी कर्मचारी दंडित भी हो जाएंगे। ०0०

******









 

यह ब्लॉग खोजें