रविवार, 27 अगस्त 2023

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने वरिष्ठ पत्रकार से पूछा जिले का क्या कर रहे हो? उत्तर--------

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 27 अगस्त 2023.

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत से पूछा सूरतगढ जिले का क्या कर रहे हो? 

पत्रकार-आप जयपुर जाकर एक बार अशोक गहलोत के सामने खड़े हो जाएं। बन जाएगा। पता लगे सूरतगढ़ में कौन है कौन देख रहे है।


मील- मालुम है उनको सूरतगढ में कौन देख रहें।

         अपने सूरतगढ की तो पांखें ही बिखर गई है। 


पत्रकार- ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सूरतगढ जो है वह क्षेत्र पर्याप्त है। जिला घोषित हो सकता है। 

आप जयपुर जाएं और सीएम के सामने खड़े हो जाएं। जिला बन जाएगा।

मील- (कोई उत्तर नहीं।)


मैं और पत्रकार राजेंद्र जैन ( पटावरी) नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया से भेंट कर कार्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकले थे। 25 अगस्त 2023 दोपहर का समय था। काली कार आकर रुकी। उसमें से पूर्व विधायक गंगाजल मील उतरे। वहीं हाथ मिलाई रामास्यामा के बाद मील साहब ने पूछा और फिर यह बातचीत हुई। मील साहब न जाने क्यों घबरा रहे हैं। मील सा. की कुछ महीने पूर्व पत्रकारवार्ता में भी मैंने कहा था- आप अशोक जी के पास पहुंचे और उनसे हस्ताक्षर करवा लें। आप हाथ पकड़ कर हस्ताक्षर करवा सकते हैं। मील सा . उस वक्त भी टाल गये। 

शायद मील साहब को ऐसा लगता होगा कि गहलोत मना कर जाएं तब?

💐 मेरा अपना विचार है कि जिला बनने की स्थिति है। संयोग कब कौन बैठाएगा और अशोक गहलोत और उसकी दृष्टि मिलेगी। हां होगी। 

 और न जाने किसका नाम आकाश में लिखा जाएगा।

* मेरा मत है कि गंगाजल मील सा. को बिना कोई देरी किए सीएम से भेंट करनी चाहिए.०0०

*****








यह ब्लॉग खोजें