शनिवार, 26 अगस्त 2023

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेधर का श्रीभगवान सेवता आवास पर स्वागत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 26 अगस्त 2023.

भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर का सूरतगढ़ प्रवास रहा। सूर्योदय नगरी क्षेत्र में भाजपा नेता श्री भगवान सेवता के आवास पर उनका शानदार स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा साफा और माल्यार्पण किया गया। 





*सूरतगढ़ विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जोश के साथ स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सहभोज हुआ।

भाजपा ज़िलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान, भाजपा सूरतगढ के पाँचों मण्डलों के कार्यकर्ता व गणमान्य ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र से भी गणमान्य शामिल हुए।०0०

*******





यह ब्लॉग खोजें