* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 सितंबर 2025.कृत्रिम यानि बनावटी हाथ निशुल्क लगाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सूरतगढ़ व रोटरी क्लब जयपुर मेजेरटी के संयुक्त सहयोग से 5 अक्टूबर 2025 को चोपड़ा धर्मशाला सूरतगढ़ में विशेष शिविर लगेगा।
शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा।
👌 ऐसे लोग जिनके कोहनी के नीचे मूल हाथ का हिस्सा नहीं है उनके अमेरिका से बने कृत्रिम हाथ निःशुल्क लगाए जाएंगे। संपूर्ण जांच और हाथ लगाने का कार्य 10 विशेषज्ञों की टीम करेगी।
* मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि दुर्भाग्यवश जिनके हाथ नहीं है,या किसी कारण वश जिनके हाथ कट गए हैं,उनके कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाए जाएंगे। सभी कृत्रिम हाथ अमेरिका से बनकर आएगें।
* इनकी मदद से हितग्राही खाना बनाना, लिखना, साइकिल चलाना, धान कटाई जैसे कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे।
** कृत्रिम हाथ लगाने के लिए कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच हाथ का हिस्सा होना चाहिए, जिससे कृत्रिम हाथ को आसानी से लगाया जा सकता है।
*मंच सचिव अंकित कुक्कड़ ने बताया कि अभी कुछ मरीजों का पंजीकरण भी हुआ है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इस शिविर का लाभ दे सकें।
👌 करणी प्रेस इंडिया का प्रसारण व्यापक है। 10 सितंबर 2025 को इसके क्लिक 25 लाख से पार हो जाएंगे। सही समाचारों टिप्पणियों को पढें। यही हमारा उद्देश्य है।
लोकतंत्र सेनानी.करणीदानसिंह राजपूत, पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम)
०0०