शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

कांग्रेस नेता परसराम भाटिया बड़े मामले में फंसे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 सितंबर 2025.

सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर की राजनैतिक तस्वीर में भारी उथलपुथल मचा देने वाला एक बड़ा घोटाला है। विधायक के हर समय साथ रहने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम भाटिया और गेदर के खास व्यक्ति कृष्ण फंसे हैं। यह बड़ा घोटाला सूरतगढ़ की नकली वोटरलीस्ट के जरिए हुआ है, जिसमें 10 वर्ष या अधिक समयावधि की कड़ी कैद की सजा है। यह बड़ा घोटाला 25 सितंबर 2025 से  सरकारी रिकॉर्ड पर गति में है। शीघ्र ही इस घोटाले पर रिपोर्ट दी जाएगी। विधायक डुंगरराम गेदर  परसराम भाटिया को साथ रखते हैं और अनेक घोटालों के आरोप,मुकदमें,शिकायतों के बावजूद परसराम के घोटालों पर चुप रहने से उनकी राजनैतिक तस्वीर लगातार धुंधली हो रही है। परसराम भाटिया कांग्रेस पार्टी में सूरतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। राज्य सरकार ने परसराम भाटिया को 24 जुलाई 2023 को  नगरपालिका सूरतगढ़ के अध्यक्ष पद पर 60 दिनों के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद 60 दिन के लिए और विस्तार दिया गया। भाटिया ने उन 120 दिनों में अनेक कार्य नियम विरुद्ध किए जिससे नगरपालिका कोष को नुकसान हुआ।

* कृष्ण को नकली वोटर लीस्ट से शहर के प्रमुख स्थान पर पट्टा देने का घोटाला है। कृष्ण जानकीदासवाला 10 एसडी में निवासी है। वहां की वोटरलीस्ट में है। उसको पट्टा देने के लिए सूरतगढ़ निवासी दर्शाया गया। इसके लिए सूरतगढ़ की वोटरलीस्ट में एक पेज नकली तैयार किया गया और उसमें कृष्ण का नाम जोड़ा गया। कूटरचित दस्तावेज तैयार करना और उनको असली की जगह इस्तेमाल करना सरकार के साथ बड़ा धोखा है। इस घोटाले में परसराम भाटिया ने अपनी पावर का इस्तेमाल किया और पट्टा देकर नगरपालिका के हितों को नुकसान पहुंचाया। इस घोटाले में पट्टा लेने वाला  कृष्ण, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी, इंजीनियर,दो गवाह जिन्होंने कृष्ण को सूरतगढ़ में रहने के शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।

* नगरपालिका के निवृत्त हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के कारण यह घोटाला रिकॉर्ड में गति पर आया है। कालवा के व्यवहार पर एक रिपोर्ट दी थी कि वह अपने राजनैतिक दुश्मनों पर एक एक पर मुकदमों और आर्थिक चोट की कार्वाई करेगा। कालवा की एक बड़ी शिकायत में अनेक लोग,पूर्व पार्षद,पार्षदों के परिवार, कुछ नगरपालिका ठेकेदार निशाने पर हैं। उस शिकायत पर अलग से जांच चल रही है।  कालवा शिकायत के बाद कई बार जयपुर गये हैं और अभी भी कुछ दिनों से जयपुर में हैं।

 * परसराम भाटिया और कृष्ण का यह घोटाला मामला सूरतगढ़ में गति पर आया है। इसकी दस्तावेजी रिपोर्ट शीघ्र ही दी जाएगी। इस घोटाले के अनेक दस्तावेज सूरतगढ़ के साप्ताहिक' ब्लास्ट की आवाज ' में नकली वोटरलीस्ट सहित छप चुके हैं। इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट बड़ी प्रभावी है जो शीघ्र ही दी जाएगी। ०0०





०0०

 


यह ब्लॉग खोजें