रविवार, 7 सितंबर 2025

डुंगर गेदर का जन्मदिन और भाजपा नेताओं में काबलियत नहीं

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ के कांग्रेसी विधायक डूंगर गेदर का 59 वां जन्मदिन घोषणाओं के साथ चार सितंबर को

मनाया गया। यह कुछ सालों से निरंतर हो रहा है और एक प्रकार से इसे लाइव सजीव कार्यक्रम कहना उचित होगा। जो लोग गेदर को मानते हैं वे अपने जी से दिल से उनका जन्मदिन मनाते हैं, दूसरी तरफ भाजपा है जो अनेक नेताओं और नेतियों की पार्टी है, उनके किसी भी स्थानीय नेता नेती में ऐसी काबलियत नहीं है कि उसका जन्मदिन हंसी खुशी के साथ मनाएं। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं मंडल से लेकर जिला स्तर तक के नेता सभी यहीं है लेकिन किसी भी प्रकार का दम नहीं है। इन  वाक्यों की समीक्षा भाजपा वाले सारे मिल करके

करेंगे तो कमजोरी सामने आएगी। भाजपा को यह तो सोचा ही चाहिए। डुंगर की राजनीति को मारने के लिए एक नहीं हो सकते उन सभी का भविष्य धूमिल ही रहेगा। भाजपा वाले एक दूसरे को देखकर के राजी नहीं है। कार्यकर्ता अनेक खेमों में बंटे हुए हैं। किसी कार्यकर्ता में भी जोश खरोश नजर नहीं आता। भाजपा की आपसी विवादित राजनीति से आगामी नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में सूरतगढ़ की कितनी बुरी हालत कर डालेंगे,क्योंकि कुछ सुधारने की आशा तो यहां नज़र ही नहीं आती।

 प्रदेश में भाजपा की सरकार को आए डेढ साल से अधिक हो गया है पर यहां के लोग किसी भी कार्यालय में जनता कामों को लेकर संतुष्ट नहीं है। गंदा पानी वितरित हो रहा है तो हो रहा है।  जगह-जगह पानी का रिसाव है। लोग बोलते हैं तो कार्रवाई नहीं होती। पीते रहो गंदा पानी। नगर पालिका जो शहर को साफ सुथरा रखे लेकिन यहां तो पूर्व विधायकों के घरों के पास ही नालियां जाम हों बल्कि नालियों में से गंदगी साफ ही नहीं हो, नेताओं में बोलने की ताकत नहीं हो, कार्यकर्ताओं में ताकत नहीं हो तो

राज्य सरकार के आदेश भी गंदे नालों में फेंक दिए जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारियों को मूल पदों पर कार्य कराने का आदेश जयपुर से जारी हुआ था। इसका मतलब यह निकलता है कि नगरपालिका प्रशासन में सरकार से ज्यादा ताकत वाले कर्मचारी हैं।

जहां सरकार के आदेश का पालन नहीं हो,वहां नगर नेता और जिला नेता नेतियों की नगरपालिका में कैसे चल सकती है? अभी भी किसी को लगे कि वह मृत नहीं है तो जीवित होना साबित कर दे।भजनलाल सरकार की ईज्जत कराने के लिए ही कुछ कुछ तो जीवित रह लेना चाहिए।

०0०

7 सितंबर 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम),

 सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******






यह ब्लॉग खोजें