सोमवार, 1 दिसंबर 2025

डुंगरराम गेदर का पार्टी में कद और बढा. नेशनल कोर्डिनेटर बनाए गये.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 दिसंबर 2025. इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी में सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर को नेशनल कोर्डिनेटर बनाये जाने की आज हुई घोषणा कांग्रेस पार्टी में से गेदर का कद और बढा है। 

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी.वेणुगोपाल ( एम.पी) ने 3 वाईस चेयरमैन,60 नेशनल कोर्डिनेटर और 6जोइंट कोर्डिनेटर नियुक्ति की सूची आज जारी की है।

विधायक डुंगरराम गेदर राजस्थान में पार्टी में पावरफुल माने जाते रहे हैं और अब नेशनल कोर्डिनेटर नियुक्त होने से राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत नेता माने गये हैं। 

राष्ट्रीय समन्वयक में उन्हीं को शामिल किया जाता है जो अच्छे संगठक हों,पार्टी की नीतियों को अच्छे ढंग से लागू करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की क्षमता रखने वाले हों। 

* डुंगरराम गेदर वह नेता हैं जिनके जन्मदिन पर अनेक स्थानों पर रक्तदान कैंप और विभिन्न कार्यक्रम होते हैं।०0०







यह ब्लॉग खोजें