सोमवार, 8 दिसंबर 2025

एपेक्स क्लब की ट्रैफिक गुमटी हटाई गई.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

महाराणा प्रताप चौक पर से आज 8 दिसंबर 2025 को दोपहर में एपेक्स क्लब की ट्रेफिक गुमटी को हटा दिया गया। अगर यह सही थी तो फिर हटाया क्यों गया?

कम चौड़ी सड़क पर गलत जगह पर क्लब की गुमटी लगाए जाने से पहले लिखा गया। चेताया गया कि गलत है। लेकिन क्लब का पद की धौंस दिमाग में रही और कोई परवाह नहीं की गई।

हमने लिखा था कि क्लब के अध्यक्ष और कार्यकारिणी दुर्घटना के जिम्मेदार होंगे,लेकिन कोई परवाह नहीं की गई। नाक का सवाल था कि मना करने के बावजूद लगाई गई। यह नाक का सवाल था तो फिर अब गुमटी हटाए जाने पर क्या कहा जाए?

 इस गुमटी से ट्रैफिक सही आवागमन के बजाय दिन में पचासों बार जाम लगने लगे और सुरक्षा के बजाय दुर्घटना का खतरा मंडराने लगा। गुमटी के गलत होने से वाहन चालकों को गलत दिशा से गुजरने को मजबूर होना पड़ा जिसके फोटो विडिओ भी लगाए लेकिन फिर भी क्लब की बुद्धि पर कोई असर नहीं पड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसकी मर्जी से यहां गुमटी लगवाई गई? क्लब जनता की सेवा सुविधाओं के लिए कार्य करते हैं लेकिन यहां गुमटी धौंस से लगाई गई। गुमटी लगाए जाने के बाद जब जाम लगे और अन्य मीडिया में भी समाचार लगे तब भी गुमटी हटा देते तो समझ लिया जाता कि भूल हो गई जिसमें सुधार कर लिया। लेकिन समाचार लगने के बाद भी गुमटी हटाई नहीं गई। 

* हालात खराब से खराब बदतर हो गये और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना व व्यापारियों ने गुमटी हटाने के लिए पुलिस उप अधीक्षक से मांग की तब कुछ दिन बीतने के बाद हटाई गई। गुमटी हटाई जाने के बाद वाहनों कका आवागमन सुविधा जनक हुआ।

* एपेक्स क्लब कई वर्षों से लगातार यहां कोई काम नहीं करने से लोकप्रिय नहीं रहा है। अब  लोकप्रियता तभी मिल सकेगी जब कोई अध्यक्ष कार्यकारिणी लगातार जनहित के काम करेंगे।०0०





यह ब्लॉग खोजें