सूरतगढ़.स्कूल जमीन की नयी रिट की तैयारी.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 8 दिसंबर 2025.
जाखड़ावाली के विवेकानंद स्कुल को यहां बेशकीमती जमीन दिए जाने पर रोक लगाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय में नयी याचिका लगाने की तैयारी चल रही है और यह कोई नया व्यक्ति तैयारी कर रहा है। पूर्व में काग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया वअन्य ने रिट लगाई थी लेकिन फिर वापस लेली थी। अनेक नेताओं ने रिट वापस लिए जाने की कड़ी आलोचना की थी। रिट वापस लिए जाने पर खूब बयानबाजी हुई और खूब अखबार बाजी हुई। अब ताजा समाचार है कि कुछ दिनों से कागजात दस्तावेज आदि एकत्रित किए जा रहे हैं। स्कूल को भूमि आवंटन मंडी समिति हनुमानगढ़ की ओर से 1997 में किया गया था जो उपकारागृह के पास थी और अब नगरपालिका ने उस जमीन से बहुत अधिक कीमती जमीन देने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाया था। नयी जमीन अनाज मंडी और आवासन मंडल कालोनी के बीच में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शहर में है।नयी जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। नगरपालिका को जमीन देनी है तो पहले आवंटन की भूमि के समतुल्य ही नयी जमीन दी जा सकती है। आरोप यह लगाया जा रहा है कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा बड़े दस्तावेजी तथ्य छिपाकर फाईल डीएलबी को भिजवाई गई जो अब मंत्री स्तर पर विचाराधीन है और एक समिति कि रिपोर्ट होने पर है। समतुल्य जमीन के बजाय बेशकीमती जमीन दिया जाना लोगों को अखर रहा है इसलिए लोग विरोध कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार यदि भूमि आवंटन स्वीकृत हो जाने के बाद भी समतुल्य से अधिक की जमीन से अधिक कीमती जमीन दिए जाने को उठाया जाएगा और भूमि लेने नहीं दी जाएगी। ०0०