सोमवार, 15 दिसंबर 2025

भाजपा सरकार के दो वर्ष.भाजपा का गौ-पूजन. सूरतगढ़


* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 15 दिसंबर 2026.

राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री शिव नन्दी गौशाला में आज भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने गौ पूजन किया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार एवं गोपालन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। 

समिति अध्यक्ष अनिल धानुका ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि गौ-संरक्षण, सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराने का है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कियाकार्यक्रम के दौरान विधिवत गो-पूजन, गौ-सेवा एवं गौ-संरक्षण के संकल्प के साथ समाज को सेवा, संस्कार और संवेदना का सशक्त संदेश दिया गया।





गौ पूजन में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल धानुका, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मानपूर्व विधायक एवं श्री शिव नंदी गौशाला सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य अशोक नागपाल,भाजपा नेता संदीप कासनिया, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना,

 श्री शिव नंदी गौशाला सेवा समिति के सचिव कृष्ण छींपा, जन संपर्क अधिकारी भीमराज जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज सोमानी, कार्यकारिणी सदस्य संजय बैद, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, श्री शिव नंदी गौशाला सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनोहर लाल कवातड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं में नगरपालिका की पूर्व आध्यक्ष आरती शर्मा,नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, पूजा छाबड़ा,शशि मूंधड़ा,सुभाष गुप्ता,

आकाशदीप बंसल,अजयसिंह सिसोदिया,मोनू कालड़ा,समाजसेवी ललित सिडाना, पशु चिकित्सक मुकेश बुडानिया, निरंजन सिंह, राजेंद्र कुमार सोनी, डॉ. एस. के. सिहाग, मनोज जांगू, योगेश स्वामी, गौरीशंकर,लोकतंत्र सेनानी करणी दान सिंह राजपूत, श्री शिव नंदी गौशाला सेवा समिति के मैनेजर रमेश कुमार कसवां, नगर पालिका कर्मचारी छिद्र सिंह, अमरनाथ सेवा समिति के किशन स्वामी, पुजारी गोविंद जी, ओम प्रकाश (लोडर वाले), ओ. पी. सारण सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में गौ-भक्त उपस्थित रहे। 

पूजा-अर्चना पुजारी श्री गोविंद शर्मा द्वारा विधिवत रूप से करवाई गई। पूरा परिसर “गौ-माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। o0o







यह ब्लॉग खोजें