मंगलवार, 25 मार्च 2025

सूरतगढ़:प्रतिमा स्थल पोस्टरों से बदरंग: क्रांतिकारी चुप.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

क्रांतिकारियों महापुरुषों के प्रतिमा स्थल और सरकारी भवनों की दीवारें प्रचार सामग्री से बदरंग करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए नगरपालिका प्रशासन को शिकायत करने में शहर के क्रांतिकारी चुप हैं। नगरपालिका प्रशासन शहर के विरूपण का मुकदमा करवा सकती है और यह जिम्मेदारी भी है। शहर का मुख्य स्थल महाराणा चौक ही समाज नहीं देखता क्रांतिकारी भी नहीं देखते।

* सुभाष चौक पर अवकाश के दिनों में दुकानदार होटल वाले कचरे के ढेर लगा देते हैं।


* भारत माता चौक और रानी लक्ष्मीबाई चौक स्थल पोस्टरों से विरुप किए हुए हैं।




* नगरपालिका का आयुर्वेद चिकित्सा भवन पर पोस्टरों की भरमार है। 

* सरकारी कार्यालयों की दीवारें भी पोस्टरों से चाहे जो बदरंग करदे। पोस्टरों पर संस्थाओं के मोबाइल नं भी हैं। नगरपालिका उनको चेतावनी देकर मुकदमा कर सकती है।०0०

*****




पत्रकारिता में फर्जीवाड़े पर होगी कानूनी कार्रवाई.




* करणीदानसिंह राजपूत *

समाचार पत्र की बीस पचीस प्रतियां छपवा कर हजारों प्रतियां रिकॉर्ड में दिखाकर सरकारी विज्ञापनों और अन्य लाभ लेने का फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त हुई है। ऐसे अखबार अब निश्चित ही बंद होंगे जो जनता में आते नहीं केवल फाईलों में रखे जाते हैं। यह फर्जीवाड़ा प्रेस और  जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत झूठी रिपोर्ट रिकॉर्ड से होता है। 

* अखबार किसी शौकिया पत्रकार को सरकारी लाभ लेने के लिए अधिस्वीकरण कराने के लिए अपने यहां से फर्जी रिकॉर्ड तैयार करवाता है और देता है तो उस का अधिस्वीकरण भी शिकायत से रद्द हो सकता है। फर्जीवाड़े की ऐसी दोस्ती अखबार के संपादक प्रकाशक के लिए नुकसान देह हो सकती है।

* स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अधिस्वीकरण कराने के लिए फर्जीवाड़े में शौकिया पत्रकार को प्रमाण पत्र देना भी भारी पड़ सकता है। न्यूज का कितना पैसा दिया गया और लिया गया। यदि यह नहीं है तो फर्जीवाड़ा है। 

* खुद अखबार के विधिवत संपादक हैं तो अन्य अखबारों में न्यूज लगाने की कार्वाई नियम विरुद्ध है। सरकार का फार्म है उसमें यह स्पष्ट है, लेकिन कौन देखता है सोचकर फर्जीवाड़ा करने वाला कभी भी पकड़ा जा सकता है। स्वतंत्र पत्रकार का अधिस्वीकरण कराने के लिए यह फर्जीवाड़ा चल रहा है तो शिकायत भी होगी।

* सरकार ने स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण रद्द कर दिए जिन्होंने  25 न्यूज कटिंग नहीं लगाई। कुछ शातिर भी रहे कि अन्य अखबारों में न्यूज लगाकर स्केन कर कटिंग बनाई जबकि उस अखबार में छपे नहीं। ऐसे फर्जीवाड़े की पोल खुलेगी।* स्वतंत्र पत्रकार का अधिस्वीकरण भी है उसका लाभ भी लिया जा रहा है और किसी अखबार के संपादक भी बने हुए रहे जबकि यह फर्जीवाड़ा भी 2016 से अब तक कुछ करते रहे। होशियारी के लिए अखबार किसी ओर के नाम दिखा दिया जबकि बैंक एकाउंट उसी स्वतंत्र पत्रकार के नाम ही रहा।

* कुछ व्यवसाय ठेके और बाबूगिरी करते हैं और स्वतंत्र पत्रकार के अधिस्वीकरण का लाभ भी ले रहे हैं।

* सरकार की निगाहें अब अखबारी भ्रष्टाचार को खत्म करने पर है। असल में फाईल कापियां छपवाने वाले असली अखबारों के लाभ में अनुचित हिस्सेदारी से विज्ञापन लाभ ले रहे हैं। आम जनता ने अनेक अखबारों को कभी देखा भी नहीं लेकिन वे सरकारी लाभ ले रहे हैं। 

* अखबार का न दफ्तर है। न कोई रिकॉर्ड है। फिर भी सरकार से फाईल कापियां छपवा कर लाभ लेने वाले अब आगे नहीं चल पाएंगे।

25 मार्च 2025.

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

*******



******

सोमवार, 24 मार्च 2025

गैरकानूनी कार्यों की न्यूज फोटो पर एतराज, एसीबी की कार्वाई सही और पक्की.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सरकारी नौकरी बहुत मुश्किल से मिलती है और मिल जाने पर अनेक कर्मचारी काम में लेटलतीफी और गैरकानूनी कार्य करने लगते हैं या गैरकानूनी तरीकों से ड्युटी करने लगते हैं जो सरकारी नियमानुसार भ्रष्टाचार की श्रेणी में आते हैं। ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध फोटो व समाचार छपते हैं तो अखरते हैं। पत्रकार की आलोचना भी होती है कि नहीं छापना चाहिए।क्या हो गया अगर लेटलतीफी हुई या गैरकानूनी तरीका हुआ? कर्मचारी लोगों को तंग करे काम के लिए चक्कर लगवाए पैसा ले तो यह उसका हक हो गया है। 

* असल में गैरकानूनी कार्य पर भ्रष्टाचार पर एसीबी ( भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कार्वाई का इंतजार करना चाहिए। उसमें गैरकानूनी कार्य करने वाला कर्मचारी और दलाल, गैरकानूनी कार्य में सहयोगी आदि लपेट में आए तब अधिक पक्का काम हो जाए,फिर न्यूज की कोई आलोचना नहीं होती। फिर तो एसीबी की टीम के बीच में सिर झुकाए कर्मचारी और गैरकानूनी सहयोगी की फोटो छपती है वही अच्छी रहती है। एसीबी को कोई भी नहीं कहता कि छापा क्यों मारा, क्यों पकड़ा, फोटो क्यों खिंचवाई? एसीबी की कार्वाई की न्यूज  सभी आगे बढकर छापते हैं।  मतलब यह कि एसीबी की कार्वाई ही करानी चाहिए।०0०

24 मार्च 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

*****



रविवार, 23 मार्च 2025

सूरतगढ़:शहीद दिवस पर कौन नेता और गण मान्य ने श्रद्धांजलि दी.

 









सूरतगढ़ 23 मार्च 2025.

शहीदे-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर भगतसिंह चौक पर शहीदों के चित्रों पर माला व पुष्पाजलि अर्पित कर याद किया गया।

 वातावरण को शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे के नारो से गुंजायमान कर दिया। इस कार्यक्रम में शहर के नागरिक बड़ी सख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजक मदन औझा,  महावीर भोजक ने कहा कि देश के नोजवानों व छात्रों को शहीदों की जीवनी को अपनाना चाहिए और इनके विचारों को आत्मसात करके नशाखोरी व दूसरी बुराईयों से बचना चाहिऐ। देश में पूंजीवादी व्यवस्था के चलते निम्न मध्यम वर्ग व गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है।  

*विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा देश में आज भ्रष्टाचार,भुखमरी के चलते आम आद‌मी दुखी व हताश है। हमे शहीदों के रास्ते पर चलना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,

पूर्व प्रधान बिरमादेवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटीया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,लाजपत राय भाटीया,भाजपा नेता संदीप कासनिया,पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू,महावीर तिवाड़ी,ओम सोमानी,लक्ष्मण शर्मा,रामेश्वर दयाल तिवाड़ी, बद्रीप्रसाद बिनाणी,


 पूर्व विधायक अशोक नागपाल,सीताराम प्रजापत,पूर्व पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा,   पवन ओझा, सलीम कुरैशी, किशोर गाबा,  राजाराम, भीम जोशी, मोनू कालरा, आत्माराम तेहपुरीया, विमल सिंह, पिंटू बन्ना, योगेश स्वामी,  देवेन्द्र शेखावत, भवानी भोजक , रोहन सोनी, नरेन्द्र राठी, श्रीकांत सारस्वत, सुशील गुप्ता, संजय भाटी, जय प्रकाश जैन, प्रमोद ज्यानी,  सुभाष विश्नोई , लीलाधर स्वामी, जे पी. गहलोत, विनोद गोदारा, मोहम्मद अली कादरी, घनश्याम शर्मा, गौरव बलाना, जय किशन, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छिंपा, सवाई सिह, झण्डा सिंह, जवाहर छिंपा धन्नाराम स्वामी, पत्रकार करणीदान सिंह राजपूत, रवि कांत सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्पांजलि दी।०0


कांग्रेस के विधायक गेदर और भाटिया के निशाने पर पुलिस.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 मार्च 2025.

कांग्रेस के सूरतगढ़ विधायक डुंगरराम गेदर और ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया की प्रेसवार्ता में पुलिस निशाने पर रही।

* शहर में बढते नशे और बढ रही चोरियों सट्टा के मामलों पर पुलिस निशाने पर रही। इन अपराधों के बढने का मुद्दा प्रेसवार्ता में आया। इस पर कहा गया कि नशा शहर के अलावा गावों में भी फैल गया है। चोरियां बढने का कारण नशा और नशेड़ी बताए गये लेकिन पुलिस की कमजोरी बताई गई जिस बाबत कहा गया कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती। पुलिस की ओर से कहा जाता है कि नशेड़ी पहले से ही मरे से बेदम होते हैं और सख्ती में कुछ हो गया तो पुलिस के सिर आफत आएगी। हर प्रकार का सट्टा बुकी आदि जो बंद थे वे शुरू होने का मुद्दा भी उठा।०0०


कासनिया संबंधित स्कूल को भूमि आवंटन पर हाईकोर्ट का स्टे.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 मार्च 2025.

संदीप कासनिया के  प्रबंधन से संबंधित बताए जा रहे विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल (जाखड़ावाली) को सूरतगढ़ में भूमि आवंटन के प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय डबल बैंच ने 12 मार्च 2025 को स्थगन यथा स्थिति बनाए रखने का दिया है। उच्च न्यायालय डबल बैंच में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

* उच्च न्यायालय डबल बेंच में  नगर पालिका के पूर्व पार्षद अध्यक्ष परसराम भाटिया, पूर्व पार्षद श्रीमती तुलसी असवानी और पूर्व पार्षद बसंतकुमार बोहरा की ओर से याचिका संख्या 4862/2025 पेश की गई थी। माननीय न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी और चन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने स्थगन आदेश जारी किया है।

इस याचिका में राजस्थान सरकार मारफत सचिव,स्वास्थ्य शासन विभाग के निदेशक, नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अभियंता और विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति जाखड़ा वाली के अध्यक्ष को प्रतिपक्ष बनाया गया है। पेटीशनर की ओर से एडवोकेट संजीत पुरोहित और एडवोकेट मुदित नागपाल ने पैरवी की।


* सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गेदर और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  भाटिया की ओर से आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में न्यायालय आदेश की प्रति और एक प्रेस नोट जारी किया गया। आरोप लगाया गया कि करोड़ों रुपए की भूमि हड़पने के लिए नगर पालिका की 28 अगस्त 2024 की बैठक के अंदर भूमि आवंटन किए जाने संबंधी प्रस्ताव संख्या 7 को अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा और पार्षदों ने मिलकर पारित किया।

* इस संबंध में पत्रकारों की ओर से प्रश्न भी किए गए। इस प्रस्ताव बाबत विरोध करने के लिए कांग्रेस ने अपने पार्षदों के लिए व्हिप जारी की थी जिसका उलंघन कर कुछ पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं हुए, उनको नोटिस दिए गए फिर क्या हुआ? गेदर ने कहा कि कार्रवाई होती तब तक बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया।( हालांकि व्हिप का उलंघन करने और नोटिस का जवाब भी नहीं देने पर उनका पार्टी से निष्कासन किया जा सकता था।) गेदर को विश्वास है कि आगे कांग्रेस का बोर्ड बनेगा सो गेदर ने प्रेस से कहा कि आगे नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तब यह प्रस्ताव रद्द करवाएंगे, यह जमीन इनको लेने नहीं देंगे।

*स्कूल भूमि का प्रस्ताव पारित कराने में आरोपी अधिकारी पूजा शर्मा के विरुद्ध कांग्रेस की चुप्पी पर भी प्रश्न किये गये। 

*एक प्रश्न यह भी था कि शहर की अव्यवस्था, नगरपालिका के मामलों में शहर कांग्रेस ने पांच सालों में कभी एक पत्र तक विरोध में शिकायत में नहीं लिखा।०0०

***

शहीदों का चित्र बनाने में मग्न:डीएवी स्कूल सूरतगढ़.चित्रकला प्रतियोगिता.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 मार्च 2025.

💐 सूरतगढ़ शहर के प्रसिद्ध डी.ए.वी. स्कूल में आज विद्यार्थियों की विभिन्न आयु वर्ग की खुली चित्रकला प्रतियोगिता में अनेक विषयों से संबंधित चित्र बनाते रंग भरते बालक बालिकाएं मग्न थे।



 एक बालिका शहीद दिवस का चित्र बनाने में मग्न थी। मैं बहुत पास में खड़ा फोटो ले रहा था। उसको मालुम नहीं हुआ कि फोटोशूट हो रहा है।

*आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण शहीद दिवस है। क्रांतिकारी भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी सरकार ने फांसी दी थी। पूरा देश आज शहीद दिवस मना रहा है।  

*आज की प्रतियोगिता में तीन मंजिला भवन के बीसियों कक्षा कमरों में विभिन्न स्कूलों के करीब 500 बालक बालिकाओं ने भाग लिया।

आयु वर्ग 3-5,6-10,11-16 और 16 से अधिक आयु के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। 

* इस प्रतियोगिता का अवलोकन नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षों आरती शर्मा एवं काजल छाबड़ा, पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा नायक,विनीता सूर्यवंशी महासचिव (गुरूशरण छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय (1980) एवं मालीदेवी बोथरा ने अवलोकन किया। सभी ने चित्र बनाते बालक बालिकाओं की सराहना की।

०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार (राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356

*******




शनिवार, 22 मार्च 2025

सूरतगढ़:क्या हुआ कांग्रेस को मजबूत बनाने की बैठक में.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 मार्च 2025.

सूरतगढ़ विधानसभा सीट 50 हजार से भी अधिक वोटों से जीतने के बावजूद कमजोर होती कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस पार्टी के हाई कमान के निर्देश पर सूरतगढ़ में अंबेडकर भवन में आज हुई। यह सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक सूरतगढ़ व राजियासर तथा 11 मंडलों की संगठनात्मक बैठक थी।

सांसद कुलदीप इंदौरा, अंकुर मिगलानी जिला अध्यक्ष, विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, समन्वयक हेतराम जाखड़, यूथ कांग्रेस प्रभारी विक्रम स्वामी, अमित कड़वासरा गगन वडिंग, जिला संगठन महामंत्री श्याम शेखावाटी, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी व सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष श्यामसून्दर शर्मा, पू. प्रधान हरिराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गहलोत व नरेंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। 

* कांग्रेस पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

👌सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज देश में किसानों के हालात दयनीय है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। बेरोजगारी-महंगाई पर संसद में बीजेपी सरकार कोई भी चर्चा और विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में ही काम कर रही है। हम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं व उनकी आवाज को संसद में बुलंद करते हैं।

👌विधायक सूरतगढ़  डूंगर राम गेदर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी शिकायतें करने की बजाय अपने आप को संगठन व जनहित में कार्य कर आगे आने की ओर ध्यान देना चाहिए।  डूंगरराम गेदर ने शायरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कहा कि ‘‘खुद ही को कर बुलंद इतना कि खुदा भी खुद बंदे से आकर, पूछे बोल बंदे तेरी रजा क्या है?’’विधायक गेदर ने कहा कि छोटी-छोटी बातों में न उलझकर हम सबको संविधान और लोकतंत्र को बचाने की ओर अपना योगदान देना चाहिए। आज वे लोग जिनका आजादी की लड़ाई में कोई भी योगदान नहीं था जिन्होंने आजादी के 52 साल तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया था वे ही लोग आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने विधानसभा में प्रदेश से जुड़ी हर समस्या को गंभीरता से उठाया है लेकिन अफसोस इस बात का है कि बहुत से सवालों का जवाब सरकार के मंत्रियों के द्वारा नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुले हैं। आपकी अपनी पीड़ा-समस्या व इस क्षेत्र की समस्या जो भी हो आप बताएं उसे विधानसभा में उठाएंगे।

👌पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह भादू ने कहा कि इतिहास को देखो कि जब कांग्रेस का विघटन हुआ तो उसके बाद भी इंदिरा गांधी ने हिम्मत नहीं हारी और पूरा जोर लगाकर फिर चुनाव मैदान में डट कर 352 सीटों से बहुमत हासिल कर दोबारा सत्ता में आई। 

भादु ने कहा कि समय-समय पर बीच में कई कमियों से कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई। भादु ने कहा कि  सांप्रदायिकता से सामना करते हुए आज कांग्रेस पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना होगा।

👌प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संगठन में काम करने वाले अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ताओं की बात को, उसकी आवाज को सुना जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को जो संगठन में पद लिए बैठे हैं उनको पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।

👌 जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि हम जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस संगठन की समीक्षा कर रहे हैं और आने वाले समय में मंडल स्तर पर, बूथ स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं की शिकायत और नाराजगी को भी सुना जाएगा तथा उन पर एक्शन भी लिया जाएगा।

** बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को पद पर होते लंबे समय से निष्क्रिय बने रहने पर आपत्ति जताई। 

अंत में ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए निवेदन किया कि समन्वयक, विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष की कही हुई बातों पर अम्ल करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगें। 

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सहदेव जोशी द्वारा किया गया।

 बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सूरतगढ व जैतसर प्रवीण गोयल, नरेन्द्र शर्मा, जिला महासचिव जयप्रकाश गिला, सुभाष हर्ष, गंगासिंह, बनवारी थोरी, कृष्ण मंडा, कृष्ण गोदारा, बंशीधर छाबड़ा हरीश शेखसरिया, भीम जोशी, महेंद्र जैन, हंसराज भाट, हेमराज भादू, लक्ष्मण टाक, प्रमोद ज्याणी, ओम स्वामी, निजामुदीन, श्रवण सिंगाठिया, जगदीश बिश्नोई, राजेंद्र जाखड़, अमर सिंह, बजरंग शर्मा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।०0०




****

गुरुवार, 20 मार्च 2025

सूरतगढ़:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र:पशुबाड़ा कचरे गंदगी से भरा.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 मार्च 2025.

*राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्रालय की सारे निदेश आदेश सूरतगढ़ सामुदायिक केंद्र में फाईलों में दब जाते हैं या चिकित्सा अधिकारियों की अनदेखी लापरवाही से कचरा बन जाते हैं। संपूर्ण परिसर कचरे और गंदगी से भरा है पशुबाड़ा बना है जहां गौवंश खुला घूमता है। कचरे के ढेर घासफूस गंदा पानी,गंदगी भरा पार्क है तब यहां रोगाणुओं में बीमारों का कैसा ईलाज होता है? कभी संक्रमण फैला तब क्या होगा? सीएमएचओ और जिला कलेक्टर ने निरीक्षण में फिर क्या देखा जब आए। यहां के प्रभारी और यहां के प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर औऋ उपखंड अधिकारी भी कैसे भयानक गंदगी और अव्यवस्था को अनदेखा कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं की तरफ से सुविधाओं की फल बांटने की बच्चों के किट बांटने की फोटो तक ही सीमित होते हैं। कैमरे का सच्च तो कहता है कि इस बिगड़े हालात पर तुरंत निरीक्षण होना चाहिए औ ये सब बिगड़े हालात सुधारे जाने के साथ एक्शन होना चाहिए। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गंदे हालात के ये फोटो 18 मार्च 2025 के दोपहर के हैं। 

















०0०

करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

*********









बुधवार, 19 मार्च 2025

सूरतगढ़ व्यापार मंडल: सोनी खेमे की बड़ी जीत

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 मार्च 2025. व्यापार मंडल के एक वर्षीय चुनाव में कड़ी सीधी टक्करों में संजय सोनी खेमे की जीत हुई और  विजयकुमार गोयल खेमा आशाओं से बहुत दूर रह गया।

अध्यक्ष पद के लिए विजयकुमार गोयल और संजय सोनी में सीधा कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन जीत का अंतर बहुत अधिक हुआ। संजय सोनी को भारी मतों से लगातार दूसरी बार चुन लिया गया। कुल 151 मतों में से संजय सोनी को 94 और विजयकुमार गोयल को 56 मत मिले।

* विजयकुमार गोयल अप्रैल 1999 से मार्च 2000 तक और अप्रैल 2001 से मार्च 2002 तक 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। संजय सोनी अभी अध्यक्ष हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक था जो अब फिर चुन लिए गए।

* इस चुनाव में गोयल को पूर्व विधायक कासनिया का खास माना जाने के कारण वोट कम मिले। हालांकि यह व्यापारिक संस्था के चुनाव थे मगर यहां भाजपा के व्यापारी भी बंटे हुए रहे। गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में हैं। चर्चा है कि भाजपा के एक राजनेता ने गोयल को वोट देने के लिए फोन संपर्क किए लेकिन वहां से आशा के अनुरूप वोट नहीं मिले बल्कि फोन के बाद सोनी खेमा मजबूत होता चला गया। कुछ व्यापारियों की गोयल को जबानी हां थी। विजय गोयल को वोटिंग से पहले अहसास हो गया कि गड़बड़ हो गई है। अध्यक्ष पद की कड़ी टक्कर में जीत हार का अनुमानित अंतर 15-20 मतों का माना जा रहा था। किसी को भी यह अनुमान नहीं था कि अंतर 38 मतों का हो सकता है।

* राजनीतिक पकड़ रखने वाले मानते हैं कि यह चुनाव और मतातंर यहां की राजनीति के लिए संदेश वाहक हैं।

* व्यापार मंडल बिक्री के लागे से और दुकानों के किराये से हर वर्ष का आय बजट करीब 50 लाख रूपये का होता है। बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर लगाया जाता है।यह सर्वाधिक बड़ा व्यय है जो अनेक सालों से किया जा रहा है।

* धानमंडी में सालों से टायलेट्स सुविधा नहीं है। लोग दीवारों पर मूतते हैं। भयानक गंदगी, टूटी सड़कें, घास झाडिय़ों का घेरा है। सफाई नहीं है। पुनः चुने गये अध्यक्ष  संजय सोनी और कार्यकारिणी के समक्ष यह सब काम और साफसफाई कराने की चुनौती रहेगी।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,पत्रकार.

(राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*****





यह ब्लॉग खोजें