* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 मार्च 2025. व्यापार मंडल के एक वर्षीय चुनाव में कड़ी सीधी टक्करों में संजय सोनी खेमे की जीत हुई और विजयकुमार गोयल खेमा आशाओं से बहुत दूर रह गया।
अध्यक्ष पद के लिए विजयकुमार गोयल और संजय सोनी में सीधा कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन जीत का अंतर बहुत अधिक हुआ। संजय सोनी को भारी मतों से लगातार दूसरी बार चुन लिया गया। कुल 151 मतों में से संजय सोनी को 94 और विजयकुमार गोयल को 56 मत मिले।
* विजयकुमार गोयल अप्रैल 1999 से मार्च 2000 तक और अप्रैल 2001 से मार्च 2002 तक 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। संजय सोनी अभी अध्यक्ष हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक था जो अब फिर चुन लिए गए।
* इस चुनाव में गोयल को पूर्व विधायक कासनिया का खास माना जाने के कारण वोट कम मिले। हालांकि यह व्यापारिक संस्था के चुनाव थे मगर यहां भाजपा के व्यापारी भी बंटे हुए रहे। गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में हैं। चर्चा है कि भाजपा के एक राजनेता ने गोयल को वोट देने के लिए फोन संपर्क किए लेकिन वहां से आशा के अनुरूप वोट नहीं मिले बल्कि फोन के बाद सोनी खेमा मजबूत होता चला गया। कुछ व्यापारियों की गोयल को जबानी हां थी। विजय गोयल को वोटिंग से पहले अहसास हो गया कि गड़बड़ हो गई है। अध्यक्ष पद की कड़ी टक्कर में जीत हार का अनुमानित अंतर 15-20 मतों का माना जा रहा था। किसी को भी यह अनुमान नहीं था कि अंतर 38 मतों का हो सकता है।
* राजनीतिक पकड़ रखने वाले मानते हैं कि यह चुनाव और मतातंर यहां की राजनीति के लिए संदेश वाहक हैं।
* व्यापार मंडल बिक्री के लागे से और दुकानों के किराये से हर वर्ष का आय बजट करीब 50 लाख रूपये का होता है। बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर लगाया जाता है।यह सर्वाधिक बड़ा व्यय है जो अनेक सालों से किया जा रहा है।
* धानमंडी में सालों से टायलेट्स सुविधा नहीं है। लोग दीवारों पर मूतते हैं। भयानक गंदगी, टूटी सड़कें, घास झाडिय़ों का घेरा है। सफाई नहीं है। पुनः चुने गये अध्यक्ष संजय सोनी और कार्यकारिणी के समक्ष यह सब काम और साफसफाई कराने की चुनौती रहेगी।०0०
करणीदानसिंह राजपूत,पत्रकार.
(राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता लाईफटाईम)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356.
*****